{"_id":"5e8e1dd28ebc3e76c941441d","slug":"the-stopped-interview-will-start-after-lock-down-city-news-ald272907044","type":"story","status":"publish","title_hn":"चयन बोर्ड में ठप पड़ा साक्षात्कार शुरू होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चयन बोर्ड में ठप पड़ा साक्षात्कार शुरू होगा
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में ठप पड़ा साक्षात्कार शुरू होने की उम्मीद जगी है। चयन बोर्ड के पांच सदस्यों के कार्यकाल बढ़ाए जाने के बाद अब लॉकडाउन खत्म होते ही माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती के लिए साक्षात्कार शुरू हो जाएगा। टीजीटी- प्रवक्ता 2016 के पदों के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू होने और लंबित परिणाम घोषित होने पर प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में खाली शिक्षकों के पदों को भरा जा सकेगा।
प्रदेश सरकार की ओर से चयन बोर्ड के पांच सदस्यों डॉ. धीरेंद्र द्विवेदी, डॉ. हरेंद्र कुमार राय, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. दिनेश मणि त्रिपाठी एवं डॉ. ओम प्रकाश राय का कार्यकाल बढ़ाने के बाद अब प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में खाली प्रधानाचार्य के पदों के लिए लंबित साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू होगी। चयन बोर्ड में सदस्यों के कार्यकाल बढ़ा दिए जाने के बाद अब सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल, संस्कृत विद्यालयों सहित दूसरे पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। प्रतियोगी छात्रों अनिल सिंह, राजेश सचान आदि का कहना है कि चयन बोर्ड को पुराने परिणामों को उठाई गई आपत्तियों का निवारण करने के साथ उनका परिणाम घोषित करना चाहिए।
प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में खाली 40 हजार पदों के लिए अधियाचन चयन बोर्ड के पास अक्तूबर 2019 में ही आ गया था। इन पदों का अधियाचन मिलने के बाद चयन बोर्ड की ओर से इन पदों का सत्यापन करवाया गया। पदों का सत्यापन पूरा होने के बाद इनके लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो इससे पहले ही प्रदेश में नए शिक्षा आयोग के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई। नए शिक्षा आयोग के गठन की प्रक्रिया चालू होेने के चलते चयन बोर्ड के सामने उहापोह की स्थिति है कि खाली पदों को कैसे भरा जाए। प्रतियोगी छात्रों ने प्रदेश सरकार से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के जरिए माध्यमिक विद्यालयों में खाली 40 हजार पदों को भरने की मांग की है।