फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The songs played on the defeat of Indira gandhi will go away by 'morning car'

इंदिरा गांधी की हार पर बजा था गाना ‘सवेरे वाली गाड़ी से चले जाएंगे’

Mon, 25 Mar 2019 01:31 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 25 Mar 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
The songs played on the defeat of Indira gandhi will go away by 'morning car'
indira gandhi
देश में इमरजेंसी के बाद हुए आम चुनाव में कांग्रेस का देश भर में सूपड़ा साफ हो गया था। तब इंदिरा गांधी की हार पर विपक्षी दल के नेता भी खूब चहके। इस दौरान ‘सवेरे वाली गाड़ी से चले जाएंगे’ गाना लोगों ने खूब गाया। तब फूलपुर संसदीय क्षेत्र से भारतीय लोकदल की कमला बहुगुणा ने 65 फीसदी से ज्यादा मत पाकर पहला स्थान प्राप्त किया। इस चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे राम पूजन पटेल को महज 26.29 फीसदी ही मत मिल सके थे। फूलपुर संसदीय सीट से तब चुनाव के मैदान में सिर्फ छह प्रत्याशी ही खड़े हुए थे।
विज्ञापन


इमरजेंसी के बाद फूलपुर संसदीय सीट पर 1977 का मतदान 16 मार्च को हुआ था। तब यहां 53.42 फीसदी वोटिंग हुई। इस चुनाव के पूर्व ही अधिकांश लोगों में कांग्रेस के प्रति खासी नाराजगी थी, जो चुनाव में दिखी। परिणाम आया तो रिजल्ट कांग्रेस के पक्ष में नहीं था। फूलपुर संसदीय सीट में भारतीय लोकदल की कमला बहुगुणा ने 65 फीसदी से ज्यादा मत पाकर पहला स्थान प्राप्त किया। फूलपुर जैसा ही रिजल्ट तमाम सीटों का रहा। कांग्रेस का पूरी तरह से सफाया हो गया। इस बीच फूलपुर संसदीय क्षेत्र के तमाम स्थानों पर खूब जश्न भी मना। होली की खुमारी के बीच लोगों ने आतिशबाजी कर दिवाली जैसा माहौल कर दिया।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष केके श्रीवास्तव जो 1977 में भारतीय लोकदल से जुड़े हुए थे, ने बताया कि इस बीच देर रात इंदिरा गांधी के रायबरेली से हारने की खबर आकाशवाणी में चल गई। तब सूचना का सशक्त माध्यम आकाशवाणी ही था। इस सूचना के प्रसारित होने के बाद रेडियो में गाना चल गया कि ‘सवेरे वाली गाड़ी से चले जाएंगे’। यह सुनते ही लोग झूम उठे। तब यह गाना जानबूझकर चलाया गया था या अनजाने में, जो भी हो, लेकिन वह लोगों की जुबां पर इस कदर छा गया कि अगले कई दिन तक लोग यह गाना गुनगुनाते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फूलपुर संसदीय क्षेत्र के लिए 1977 में हुए चुनाव में  प्रत्याशियों को मिले मतों का ब्यौरा
प्रत्याशी का नाम    पार्टी    मिले मत    मत प्रतिशत
कमला बहुगुणा    बीएलडी    205238    65.18
राम पूजन पटेल    कांग्रेस    82686    26.29
दल्लन पति    निर्दलीय    13854    4.40
इंदु देवी    निर्दलीय    5078    1.61
सलिक राम    निर्दलीय    4805    1.53
मो. इकबाल आलम    निर्दलीय    3101    0.99
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed