फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The shooters fled back to Pratapgarh via dirt roads, not highways

Prayagraj : हाईवे नहीं, कच्चे रास्तों से होकर वापस प्रतापगढ़ भागे थे शूटर

Wed, 07 May 2025 01:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 07 May 2025 01:50 PM IST
सार

सोरांव में जिला न्यायालय के अधिवक्ता मान सिंह यादव (35) पर दिनदहाड़े फायरिंग करने वाले शूटर वारदात के बाद वापस प्रतापगढ़ की ओर भागे थे। उन्होंने इसके लिए कच्चे रास्तों को चुना।

विज्ञापन
The shooters fled back to Pratapgarh via dirt roads, not highways
गोली लगने से घायल अधिवक्ता मान सिंह यादव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सोरांव में जिला न्यायालय के अधिवक्ता मान सिंह यादव (35) पर दिनदहाड़े फायरिंग करने वाले शूटर वारदात के बाद वापस प्रतापगढ़ की ओर भागे थे। उन्होंने इसके लिए कच्चे रास्तों को चुना। पुलिस ने मंगलवार को उनकी तलाश में सोरांव से लेकर प्रतापगढ़ तक कई स्थानों पर दबिश दी। उधर, मुख्य आरोपी अनिल यादव की गिरफ्तारी के भी प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

विज्ञापन

एक दिन पहले ही यह बात सामने आई थी कि घटना सुपारी देकर भाड़े के शूटरों से अंजाम दिलाई गई। यह भी पता चला कि शूटर प्रतापगढ़ के थे।फिलहाल उनकी तलाश में स्थानीय पुलिस के साथ ही एसओजी काे भी लगाया गया है। अलग-अलग चाट टीमों ने मंगलवार को उनकी तलाश में गंगापार से प्रतापगढ़ तक कई जगहों पर ताबड़तोड़ दबिश दी। फिलहाल, वह हाथ नहीं आए हैं, लेकिन अफसरों का दावा है कि जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन

सरेंडर करने की फिराक में मुख्य आरोपी

सूत्राें का कहना है कि घटना सुपारी देकर भाड़े के शूटरों से अंजाम दिलाने के बाबत पुलिस को अहम सबूत मिले हैं। उधर, मुख्य आरोपी अनिल यादव की तलाश भी तेज कर दी गई है। आशंका है कि मुख्य आरोपी सरेंडर करने की फिराक में है। ऐसे में पुलिस जिला न्यायालय के आसपास भी सतर्क दृष्टि बनाए हुए है। अनिल का नाम भुक्तभोगी अधिवक्ता ने ही घटना के तुरंत बाद लिया था। ऐसे में फिलहाल वह मुख्य संदिग्ध माना जा रहा है। डीसीपी गंंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed