फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The shine of UP first floating restaurant has faded on the waves of Yamuna,

Prayagraj : यमुना की लहरों पर फीकी पड़ी यूपी के पहले फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की चमक, घट रही पर्यटकों की संख्या

Fri, 12 Jul 2024 04:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 12 Jul 2024 04:17 PM IST
सार

हाल के दिनाें में यहां रोज 100 से 150 की संख्या में ही पर्यटक पहुंच रहे हैं। शनिवार और रविवार को यह संख्या बढ़ती भी है तो मुश्किल से 200 तक पहुंच पाती है। गर्मी से बाहरी तो महंगे व्यंजन की वजह से क्षेत्रीय लोग कम आ रहे हैं।

विज्ञापन
The shine of UP first floating restaurant has faded on the waves of Yamuna,
फ्लोटिंग रेस्टूरेंट, प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यमुना किनारे बोट क्लब के पास स्थित प्रदेश के पहले फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का आकर्षण तेजी से कम हुआ है। बीते दो महीने से यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। हाल के दिनाें में यहां रोज 100 से 150 की संख्या में ही पर्यटक पहुंच रहे हैं। शनिवार और रविवार को यह संख्या बढ़ती भी है तो मुश्किल से 200 तक पहुंच पाती है। गर्मी से बाहरी तो महंगे व्यंजन की वजह से क्षेत्रीय लोग कम आ रहे हैं।

विज्ञापन

एक समय ऐसा भी था जब यहां 1000 से 1200 पर्यटक रोजाना आते थे और यमुना के किनारे पर लजीज व्यंजनों का स्वाद लेते थे। लेकिन, अब आलम यह है कि बर्थडे और सालगिरह पार्टियों के आयोजन तो दूर रोजमर्रा में घाटों की सैर करने वाले भी नहीं पहुंच रहे हैं। शाम को कुछ लोग पहुंच रहे हैं तो सिर्फ चाय के लिए।

विज्ञापन

छह महीने पहले तैयार हुआ तो शहरियों में काफी उत्साह दिखा था। लेकिन, अब यहां पर ज्यादातर बाहरी ही पर्यटक पहुंचते हैं। होटल के मैनेजर ने बताया कि व्यंजनों की रेट लिस्ट के चलते यहां क्षेत्रीय लोग कम ही आते हैं। हालांकि, कम संख्या के बावजूद पर्यटन विभाग इसका जल्द विस्तार करेगा। महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालुओं के आने के अनुमान को देखते हुए इस रेस्टोरेंट के विस्तार की योजना है। 31 दिसंबर 2023 को सीएम योगी ने हरी झंडी दिखाकर इसका उद्घाटन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में कई सुविधाएं उपलब्ध हैं। यमुना की लहरों पर रेस्टोरेंट में डेढ़ सौ लोग एक साथ सवार हो सकते हैं। वहां सेफ्टी के बंदोबस्त संग देश के हर कोने के अच्छे व लजीज शाकाहारी व्यंजनों का लुत्फ उठाया जा सकता है। - अजय उपाध्याय, असिस्टेंट सेक्रेटरी त्रिवेणी दर्शन

गर्मी की वजह से हाल के दिनों में पर्यटकों की संख्या कम हुई है। इसमें सुधार का प्रयास किया जा रहा है। इस रेस्टोरेंट का विस्तार भी किया जाएगा। - डीपी सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक, पर्यटन विकास निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed