फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The road built 30 years ago is still waiting for repair.

Prayagraj News: 30 साल पहले बनी सड़क को आज भी मरम्मत का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
The road built 30 years ago is still waiting for repair.
कोरांव-कोंहड़ार नेशनल हाईवे मार्ग से बिसरी गांव जाने वाली तीन किलोमीटर सड़क पर ग्रामीणों का चलना दुश्वार हो गया है। 30 वर्ष पूर्व बनी इस सड़क को आज भी मरम्मत का इंतजार है। इस मार्ग से हजारों ग्रामीणों और श्रद्धालुओं का आना-जाना होता है। इस मार्ग पर प्राचीन शिव मंदिर महाधाम महुआव और विद्यालय है। जहां से सैकड़ों विद्यार्थियों का आवागमन होता है। ग्रामीणों का कहना है कि हल्की बारिश से भी सड़क पर पानी भर जाता है।
विज्ञापन


बिसरी निवासी भोलानाथ सिंह पटेल, मदन कुमार सिंह, राहुल पांडे, सोनू पांडे का कहना है कि 30 वर्ष पूर्व बनी इस सड़क का निर्माण डॉ. मुरली मनोहर जोशी के द्वारा कराया गया था। उसके बाद से सड़क का मरम्मतीकरण नहीं हुआ। कई बार शिकायत की गई। संपूर्ण समाधान दिवस में भी दर्जनों बार शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला।
विज्ञापन


वहीं, डॉ. मुरली मनोहर जोशी के करीबी रामजी सिंह पटेल (मुखिया) का कहना है कि 30 वर्ष पूर्व तक गांव के लोगों के आवागमन के लिए कोई रास्ता नहीं था। डॉ. मुरली मनोहर जोशी के कहने पर लपरी नदी में रपटा पुल व सड़क का निर्माण कराया गया था लेकिन आज फिर उसकी हालत खस्ताहाल है। सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी मो. अरशद सिद्दीकी का कहना है कि जल्द ही सड़क का नवीनीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed