फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The rise in the water level of Ganga-Yamuna, the pilgrims retreated from the confluence

गंगा-यमुना के जलस्तर में तेजी, संगम से पीछे हटे तीर्थपुरोहित

Sun, 27 Jun 2021 01:22 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 27 Jun 2021 01:22 AM IST
सार

  • कानपुर बांध से छोड़ा गया 1.60 लाख क्यूसेक पानी,
  • 12 घंटे में गंगा के जलस्तर में 17 सेंमी की वृद्धि, यमुना में भी प्रवाह बढ़ा

विज्ञापन
The rise in the water level of Ganga-Yamuna, the pilgrims retreated from the confluence
prayagraj news : संगम तट पर गंगा के जलस्तर में वृद्धि के कारण सामान हटाते घाटिये। - फोटो : prayagraj

विस्तार

गंगा-यमुना के जलस्तर में शनिवार को तेजी आ गई। फाफामऊ में गंगा 1.50 सेंमी प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ने लगी है। इससे घाटों पर कटान का क्षेत्र बढ़ने लगा है। लगातार बारिश और बांधों से पानी छोड़ने जाने की वजह से गंगा में जल दबाव बढ़ रहा है। संगम पर पानी बढ़ने से दर्जनों तीर्थपुरोहितों को चौकियां लेकर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। देर शाम तक संगम से सामान हटाने का सिलसिला जारी था।
विज्ञापन


गंगा का जलस्तर बढ़ने से शनिवार को संगम से तीर्थ पुरोहितों की चौकियां और अन्य सामानों को हटाने का सिलसिला सुबह से ही आरंभ हो गया। लोग महावीर मार्ग, अक्षयवट के अलावा बेनी बांध की ओर खिसक रहे हैं। फाफामऊ घाट पर इस दिन गंगा का जलस्तर बढ़ने से धारा में तेजी आ गई। छतनाग में भी गंगा और नैनी में यमुना का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। रात आठ बजे फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 77.83 मीटर रिकार्ड किया गया। यहां 1.50 सेंमी प्रति घंटा की रफ्तार से जल स्तर बढ़ रहा है।
विज्ञापन


सिंचाई बाढ़ नियंत्रण कक्ष के मुताबिक इस अवधि तक छतनाग में जलस्तर बढ़कर 72.18 मीटर पर पहुंच गया। यहां भी गंगा एक सेंमी प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रही है। इसी तरह नैनी में यमुना का जल स्तर 72.70 मीटर रिकॉर्ड किया गया। इस दिन कानपुर बांध से 1.60 लाख क्यूसेक पानी गंगा में पानी छोड़ दिया गया। इससे जलस्तर और बढ़ने की आशंका है। गंगापुत्र घाटिया संघ के शालिग्राम पांडेय, राजमणि तिवारी ने बताया कि पानी बढ़ने से संगम पर दिक्कतें पैदा हो गई हैं। इस दिन संगम पर दिन भर सामान समेटने के लिए लोग पसीना बहाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed