फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The relative harassment the woman at the tip of the gun

तमंचे की नोक पर महिला से रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म

Sat, 01 May 2021 08:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 01 May 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
The relative harassment the woman at the tip of the gun
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
सरायइनायत थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदार युवक ने कट्टा सटाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। वारदात तकरीबन एक माह पुरानी है। पुलिस को बताने पर आरोपी ने महिला और उसके एकलौते बेटे को जान से मारने की धमकी दी। कुछ रोज पहले भुक्तभोगी महिला अपनी फरियाद लेकर सरायइनायत थाने पहुंची तो रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। भुक्तभोगी महिला ने एसएसपी से गुहार लगाई तो शनिवार को रिपोर्ट दर्ज की गई। घटना के बाद से महिला बुरी तरह डरी हुई है।
विज्ञापन


सरायइनायत थाना क्षेत्र के एक गांव में 30 मार्च को विवाहिता अपने बच्चों के साथ घर पर अकेली थी। तभी उसका एक रिश्तेदार शराब के नशे में वहां पहुंचा। विवाहिता ने रिश्तेदार समझकर उसे खाना खिलाया और रात में वो वहीं सो गया। आरोप है कि रात तकरीबन ग्यारह बजे रिश्तेदार युवक ने महिला से पीने के लिए पानी मांगा। महिला पानी लेकर रिश्तेदार के पास पहुंची तो आरोप है कि उसने उसे दबोच लिया तथा कट्टा सटाकर दुष्कर्म किया। किसी तरह विवाहिता उसके चंगुल से छूटी और रोते-बिलखते अपने कमरे में चली गई।
विज्ञापन


आरोपी दुष्कर्मी रिश्तेदार ने घटना की जानकारी पुलिस को देने पर महिला समेत उसके एकलौते बेटे को जान से मारने की धमकी दी। इस पर महिला डर गई और तब पुलिस को सूचना नहीं दी। कुछ रोज पहले हिम्मत जुटाकर वह सरायइनायत पुलिस के पास फरियाद लेकर पहुंची तो आरोप है कि उसे फटकारकर भगा दिया गया। तब उसने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर शनिवार को सरायइनायत पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed