फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The relationship was tarnished: real uncle used to rape innocent people, information about going to hospital, accused arrested

रिश्ते को किया कलंकित : सगा चाचा मासूम से करता था दुष्कर्म, अस्पताल ले जाने पर हुई जानकारी, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 22 Aug 2021 11:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 22 Aug 2021 11:03 PM IST
सार

  • बच्ची को अस्पताल ले गई मां तो हुई जानकारी, आरोपी भेजा गया जेल

विज्ञापन
The relationship was tarnished: real uncle used to rape innocent people, information about going to hospital, accused arrested
रेप

विस्तार

दारागंज में रिश्तों को कलंकित करने व दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां रहने वाला युवक पांच साल की सगी भतीजी से कई दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। तबियत खराब होने पर मां बच्ची को अस्पताल ले गई तो डॉक्टरों से उसे यह बात पता चली। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

दारागंज में रहने वाला एक व्यक्ति प्राइवेट काम करता है। घर में पत्नी के अलावा उसकी पांच साल की बेटी है। उसका सगा भाई भी साथ रहता है जो कर्मकांड करता है और खुद को पुजारी बताता है।

विज्ञापन

The relationship was tarnished: real uncle used to rape innocent people, information about going to hospital, accused arrested
बच्ची के साथ रेप - फोटो : डेमो फोटो

शनिवार को बच्ची ने अपने प्राइवेट पार्ट में दर्द होने की बात बताई तो मां उसे चिल्ड्रेन अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म और अप्राकृतिक दुष्कर्म होने की बात बताई तो उसकी मां स्तब्ध रह गई। वह बच्ची को घर लेकर आई और फिर पति को जानकारी दी। इसके बाद महिला ने बच्ची के साथ थाने पहुंचकर लिखित शिकायत की। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया और आरोपी को हिरासत में ले लिया। मेडिकल के बाद पुलिस ने महिला की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर जेपी शाही ने बताया कि रविवार को उसे कोर्ट की अनुमति से जेल भेज दिया गया।

The relationship was tarnished: real uncle used to rape innocent people, information about going to hospital, accused arrested
rape case - फोटो : अमर उजाला
थाने में बिलखती रही मां, स्तब्ध थे पुलिसकर्मी
थाने में मासूम बेटी को लेकर पहुंची महिला बेटी के साथ हुई दरिंदगी पर बिलखती रही। उधर सूत्रों ने बताया कि मामले की शिकायत मिलने पर जब महिला कांस्टेबल ने थाने में बच्ची से बात की तो उसने जो बताया, उसे सुनकर वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी स्तब्ध रह गए। उसकी बातों से ही पता चला कि आरोपी दरिंदगी की इंतहा पार करते हुए उससे प्राकृतिक और अप्राकृतिक दुष्कर्म करता था। उधर बच्ची की मां ने यह भी बताया कि आरोपी देवर अक्सर उसकी बच्ची को खिलाने के बहाने रात में अपने कमरे में बुला लेता था। सगा रिश्ता होने के चलते उसने कभी सोचा भी नहीं कि वह उसकी मासूम बेटी के साथ ऐसा करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed