फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The purpose of the association is becoming meaningful in other countries as well

आरएसएस के महिला संगठन का शिविर + पेंशन योजना की दी जानकाार

Tue, 03 Dec 2019 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
The purpose of the association is becoming meaningful in other countries as well
प्रयागराज। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सभी महिला अनुषांगिक संगठनों के उत्तर भारत के अखिल भारतीय एवं क्षेत्र स्तर के पदाधिकारियों का तीन दिवसीय शिविर सच्चा बाबा आश्रम में सोमवार को शुरू हुआ। इसमें विभिन्न राज्यों के 140 प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। उद्घाटन सत्र में विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने संघ की स्थापना और उसके उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन

चंपत राय ने कहा, भारत ही नहीं कई अन्य देशों में संघ का उद्द्ेश्य सार्थक हो रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है और मत पंथ भाषा की विविधता के बाद भी हम एक हैं। मातृशक्ति के बल पर हमारी सभ्यता एवं संस्कृति आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा, मातृशक्ति व्यक्ति एवं राष्ट्र निर्माण का कार्य कर रही है। परिषद के नेता ने इस आयोजनों के उद्देश्यों और महत्व पर भी प्रकाश डाला। अखिल भारतीय मातृशक्ति प्रमुख मीनाक्षी ताई गुंडे ने शिविर के कार्यक्रमों का प्रस्ताव रखा। कार्यक्रम में राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख गीता ताई, राष्ट्रीय महिला समन्वय की प्रमुख मीनाक्षी ताई, सरोज सोनी, विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री अंबरीश सिंह, प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed