फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The price of chicken has doubled before Holi, crowd at chicken, mutton shops

होली के पहले मुर्गे का दोगुना हो गया दाम, चिकन, मटन की दुकानों पर भारी भीड़

Sun, 28 Mar 2021 12:45 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 28 Mar 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
The price of chicken has doubled before Holi, crowd at chicken, mutton shops
मुर्गा

कुछ माह पूर्व बर्ड फ्लू की वजह से प्रभावित हुए पोल्ट्री उद्योग को होली ने बड़ी राहत दी है। होली पर इस बार चिकन की इस कदर मांग बढ़ी है कि दाम पिछले वर्ष की तुलना में तकरीबन दो गुना बढ़ गए हैं। होलिका दहन के एक दिन पूर्व प्रयागराज की तमाम दुकानों पर मुर्गे की कीमत 200 रुपये किलो तक पहुंच गई। बताया जा रहा है कि रविवार को इसके दाम में तेजी और भी आ सकती है। चिकन के साथ मटन की भी बिक्री शनिवार को खूब हुई। 

विज्ञापन


होली के मौके पर सामान्य दिनों के मुकाबले चिकन की डिमांड चार से पांच गुना तक बढ़ जाती है। इस बार भी ऐसा हुआ है। कुछ माह पूर्व बर्ड फ्लू की वजह से पोल्ट्री उद्योग नुकसान पर चल रहा था। लेकिन होली से बूस्टर डोज मिल गया। होली पर डिमांड ज्यादा और उत्पादन कम होने की वजह से बीते दो से तीन दिन में मुर्गे की कीमत फुटकर में 200 रुपये किलो तक पहुंच गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

The price of chicken has doubled before Holi, crowd at chicken, mutton shops
पोल्ट्री फार्म - फोटो : अमर उजाला

कहीं-कहीं 160 से 180 रुपये किलो की दर से भी मुर्गा मिल रहा है, जबकि बर्ड फ्लू के दौरान 30 से 40 रुपये किलो में भी अधिकांश लोग मुर्गा खरीदने को तैयार नहीं थे। कारोबारी जावेद ने बताया कि पिछले वर्ष कोरोना और उसके बाद बर्ड फ्लू की वजह से प्रयागराज में ही दर्जन भर से ज्यादा पोल्ट्री फार्म बंद हो गए। इस वजह से बहुत से पोल्ट्री फार्म संचालकों ने चूजा नहीं डाला। अब होली पर डिमांड होने से बड़ी राहत मिली है। मोतीमहल के पास मुर्गा महल के आतिफ ने बताया कि डिमांड एकाएक बढ़ी है। एक दिन में ही 500 से ज्यादा मुर्गों की बिक्री हो जा रही है।

विज्ञापन

The price of chicken has doubled before Holi, crowd at chicken, mutton shops
Kadaknath Chicken - फोटो : अमर उजाला
दो दिन में ही दस करोड़ से अधिक की बिक्री का अनुमान
होली पर चिकन, मटन से ही शनिवार और रविवार को शहर में तकरीबन दस करोड़ से अधिक का कारोबार होने का अनुमान लगाया गया। घंटाघर के पास मटन के कारोबारी याकूब ने बताया कि बर्ड फ्लू के दौरान ही मटन की कीमत बढ़कर 600 रुपये किलो हो गई थी। इस वजह से होली पर दाम नहीं बढ़े, लेकिन डिमांड ज्यादा बनी हुई है। कहा कि रविवार को मटन की और ज्यादा बिक्री होने का अनुमान है। उधर शहर के तमाम फुटकर कारोबारियों ने होली को देखते हुए थोक व्यापारियों से मुर्गों की एडवांस बुकिंग करवा ली। हटिया के कारोबारी राशिद ने बताया कि मांग के मुताबिक इस बार मुर्गें की आपूर्ति नहीं हुई।

होली के पहले नमकीन की दुकानों पर उमड़ी लोगों की भीड़
होली के पहले शहर की नामी नमकीन की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। विवेकानंद मार्ग स्थित स्टेटमैन के राशिद सगीर ने बताया कि मठरी, पापड़ी, मिक्सर नमकीन की डिमांड काफी रही। वहीं महाजनी टोली और सिविल लाइंस स्थित अग्रवाल नमकीन वाला के राजीव अग्रवाल ने बताया कि होली के अवसर पर नमकीन की 40 से ज्यादा वैरायटी तैयार की गई है। इस बार भी इसकी अच्छी बुकिंग लोगों ने करवाई है। काजू-मेवा मिक्सर की भी डिमांड बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed