फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The Prayagraj-Varanasi route will be one-way from July 30 to August 29

Prayagraj News: 30 जुलाई से 29 अगस्त तक प्रयागराज-वाराणसी मार्ग रहेगा वनवे

Thu, 23 Jul 2026 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 23 Jul 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
The Prayagraj-Varanasi route will be one-way from July 30 to August 29
कांवड़ यात्रा के लिए प्रयागराज वाराणसी हाईवे पर झूंसी में निरीक्षण करते पुलिस अफसर और जगह जगह क
प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर एक लेन को 30 जुलाई से 29 अगस्त तक कांवड़ियों के लिए सुरक्षित कर दिया जाएगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने बुधवार से झूंसी से लेकर हनुमानगंज, हंडिया और बरौत तक बैरिकेडिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस-प्रशासन ने रूट चार्ट तैयार कर लिया है। प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर जहां भी सड़क पर गड्ढ़े हैं, उसे लोक निर्माण विभाग भरेगा। इसके साथ ही अवैध कटों को बंद कराने का भी काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, कांवड़ यात्रा के दौरान वाराणसी हाईवे के एक लेन के तिराहे और चौराहे पूरी तरह कांवड़ियों के लिए सुरक्षित किए जाएंगे। दूसरी लेन से माह भर तक दोनों ओर के वाहनों का आवागमन होगा। विभिन्न पुलिस बूथ पर 24 घंटे पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। एसओ झूंसी महेश मिश्र ने बताया कि झूंसी में पुलिया से लेकर पुलिस बूथ तक बैरिकेडिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार से सोमवार शाम तक रहेगा रूट डायवर्ट
पुलिस ने रूट डायवर्जन तैयार किया है। शुक्रवार की सुबह से सोमवार की रात तक रोडवेज, निजी बस, डंपर, ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली और सभी तरह के मालवाहक वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। उनको शहर के दूसरे रास्तों से वाराणसी तक गुजारा जाएगा। रविवार की सुबह से सोमवार की शाम तक जीप, कार, पिकअप आदि छोटे वाहन दूसरी लेन से गुजारे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed