फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The post of Assistant Professor will be recruited in installments

असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर किस्तों में होगी भर्ती

Sun, 02 Aug 2020 02:55 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Sun, 02 Aug 2020 02:55 PM IST
विज्ञापन
The post of Assistant Professor will be recruited in installments
teacher - फोटो : social media
प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के ३९०० रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। लेकिन, भर्ती किस्तों में होगी। उच्च शिक्षा निदेशालय में पदों के सत्यापन का कार्य जारी है। छात्रों की संख्या के हिसाब से पदों का निर्धारण होगा और इस दौरान निदेशालय अलग-अलग चरणों में पदों का अधियाचन उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) को भेजता रहेगा।
विज्ञापन


ऐसे में आयोग को भी अलग-अलग विज्ञापनों के माध्यम से भर्ती करनी होगी। अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पड़े ३९०० पदों पर भर्ती के लिए शासन से मंजूरी मिल चुकी है। इससे पूर्व जिला स्तर पर रिक्त पदों का सत्यापन कराया गया था। हालांकि उस वक्त रिक्त पदों की गणना कॉलेज में स्वीकृत पदों के अनुरूप की गई थी। कॉलेजों में स्वीकृत पदों में से जितने पद रिक्त थे, उनकी सूची बनाकर निदेशालय को भेज दी गई थी।
विज्ञापन


इसमें 3900 रिक्त पद शामिल किए गए थे। निदेशालय अब जांच-पड़ताल कर रहा है कि कॉलेजों में छात्रों की संख्या कितनी है। कुछ कॉलेजों में छात्रों की संख्या बढ़ी हैं तो तमाम कॉलेजों में छात्रों की संख्या पहले के मुकाबले काफी कम हो गई है। पदों की गणना छात्र-शिक्षक अनुपात के हिसाब से की जा रही है। ऐसे में पदों की संख्या घट-बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जरूरी नहीं कि सभी ३९०० रिक्त पदों पर भर्ती हो। निदेशालय में इससे संबंधित सत्यापन का काम चल रहा है और अब रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अलग-अलग चरणों में आयोग को अधियाचन भेजने की तैयारी चल रही है, ताकि भर्ती शुरू होने में विलंब न हो और पदों की संख्या को लेकर बाद में कोई विवाद भी न हो।

उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. वंदना शर्मा का कहना है कि कोविड-१९ के कारण कर्मचारियों की उपस्थिति सीमित है, लेकिन पदों का सत्यापन तेजी से चल रहा है। अलग-अलग चरणों में आयोग को अधियाचन भेजा जाएगा। जल्द ही पहले चरण के तहत कुछ पदों का का अधियाचन भेज दिया जाएगा।


चार साल से नहीं हुई कोई नई भर्ती -प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए पिछला विज्ञापन चार साल पहले जारी किया गया था। चार साल से कोई नहीं भर्ती नहीं हुई है। हालांकि दो साल पहले ५३४ पदों पर भर्ती के लिए निदेशालय ने यूपीएचईएससी को अधियाचन भेजा था, लेकिन विज्ञापन जारी होने से पहले ही निदेशालय ने अधियाचन वापस ले लिया। उस वक्त निदेशालय की ओर से कहा गया था कि आरक्षण की नए सिरे से समीक्षा की जाएगी और इसके बाद संशोधित अधियाचन भेजा जाएगा। लेकिन, इसके बाद विभिन्न कारणों से अधियाचयन नहीं भेजा जा सका और असिस्टेंट प्रोफेसर के नए पदों पर भर्ती अटकी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed