फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The pole was broken due to the collision of an uncontrolled Scorpio

Prayagraj News: अनियंत्रित स्काॅर्पियो की टक्कर से खंभा टूटा

Sat, 18 Apr 2026 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 18 Apr 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
The pole was broken due to the collision of an uncontrolled Scorpio
लालगोपालगंज के किलहनापुर में स्कार्पियों गाड़ी की टक्कर से टूटा बिजली का हाईटेंशन खंभा
कस्बे के निकटवर्ती ग्राम किलहनापुर में शुक्रवार को एक अनियंत्रित स्काॅर्पियो की टक्कर से हाईटेंशन लाइन का खंभा टूट गया। इससे कस्बा की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद नया खंभा लगाकर आपूर्ति बहाल कराई।
विज्ञापन



किलहनापुर गांव में एक नई स्काॅर्पियो अनियंत्रित होकर हाईटेंशन बिजली के खंभे से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक युवक गांव की सड़क पर नई स्काॅर्पियो चलाना सीख रहा था। इसी दौरान वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी बिजली के खंभे में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि खंभा दो टुकड़ों में टूट गया और हाईटेंशन लाइन जमीन पर आ गिरी। इससे बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

जानकारी मिलने के बाद उपखंड अधिकारी जेके यादव व अवर अभियंता नरेंद्र प्रताप टेक्निकल टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। विभागीय कर्मचारियों ने युद्धस्तर पर कार्य शुरू कर करीब चार घंटे की मशक्कत और नया खंभा लगाने के बाद कस्बे की विद्युत आपूर्ति फिर से बहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed