{"_id":"61d5b62e8c7b3a077c0bfe82","slug":"the-name-of-updating-email-id-two-and-a-half-lakhs-were-blown-1-25-lakhs-returned","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : ईमेल आईडी अपडेट कराने के नाम पर उड़ाए पौने दो लाख, सवा लाख वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : ईमेल आईडी अपडेट कराने के नाम पर उड़ाए पौने दो लाख, सवा लाख वापस
Wed, 05 Jan 2022 08:45 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 05 Jan 2022 08:45 PM IST
सार
एजी आफिस के कर्मचारी विनय गुप्ता को 25 अक्टूबर 2021 को फोन आया था कि वह अपना ईमेल अपडेट करा लें नहीं तो उनका क्रेडिट कार्ड ब्लाक हो जाएगा। विनय ने फोन करने वाले से ही अपडेट करने को कह दिया।
विज्ञापन
online fraud
विस्तार
एजी आफिस के कर्मचारी विनय गुप्ता के खाते से साइबर शातिरों ने ईमेल आईडी अपडेट कराने के नाम पर एक लाख 82 हजार उड़ा दिए। विनय ने तुरंत साइबर थाने से संपर्क किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आनलाइन पेमेंट प्लेटफार्म से संपर्क किया और एक लाख 19 हजार वापस करवा दिए।
विज्ञापन
एजी आफिस के कर्मचारी विनय गुप्ता को 25 अक्टूबर 2021 को फोन आया था कि वह अपना ईमेल अपडेट करा लें नहीं तो उनका क्रेडिट कार्ड ब्लाक हो जाएगा। विनय ने फोन करने वाले से ही अपडेट करने को कह दिया। उन्होंने अपना ईमेल एड्रेस तो बताया ही साथ में क्रेडिट कार्ड की अन्य जरूरी जानकारियां भी साइबर शातिर तो दे दी। कुछ देर बाद उनके खाते से एक लाख 82 हजार रुपये कट गए।
विज्ञापन
विनय ने इसकी जानकारी साइबर थाने को दी। इंस्पेक्टर राजीव तिवारी ने बताया कि इस मामले में बैंक और आनलाइन पेमेंट प्लेटफार्म से संपर्क कर ट्रांजैक्शन रोका गया लेकिन 60 हजार निकाल लिए गए थे। बुधवार को विनय के खाते में एक लाख 19 हजार 545 रुपये वापस आ गए।
विज्ञापन