{"_id":"61291b1e8ebc3e79e83048cc","slug":"the-miscreants-who-failed-in-snatching-dragged-the-girl-on-the-road-the-incident-was-captured-in-the-cctv-footage","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिनैती में नाकाम बदमाशों ने युवती को सड़क पर घसीटा, घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिनैती में नाकाम बदमाशों ने युवती को सड़क पर घसीटा, घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद, तलाश में जुटी पुलिस
Fri, 27 Aug 2021 10:34 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 27 Aug 2021 10:34 PM IST
सार
घटना प्रीतमनगर में एचआईजी पार्क के पास हुई। शाम चार बजे के करीब एक युवती मोबाइल पर बात करते हुए नीवा की ओर जा रही थी। तभी उसके पीछे से बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। उन्होंने चलती बाइक से पहले युवती के हाथ से मोबाइल छीनने की कोशिश की।
विज्ञापन
विस्तार
शहर में बेखौफ हो चुके लुटेरों ने फिर एक वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। दिनदहाड़े युवती से पर्स छीनने की कोशिश की। नाकाम रहने पर उसे सड़क पर घसीटकर गिरा दिया। जिसमें वह बाइक से कुचले जाने से बाल-बाल बची। लेकिन घटना में वह चोटिल भी हो गई। पुलिस तहरीर न मिलने की बात कहते हुए देर रात तक पीड़िता का पता नहीं लगा पाई थी।
घटना प्रीतमनगर में एचआईजी पार्क के पास हुई। शाम चार बजे के करीब एक युवती मोबाइल पर बात करते हुए नीवा की ओर जा रही थी। तभी उसके पीछे से बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। उन्होंने चलती बाइक से पहले युवती के हाथ से मोबाइल छीनने की कोशिश की। नाकाम रहने पर उसका पर्स छीनने लगे। युवती ने हिम्मत दिखाते हुए पर्स नहीं छोड़ा तो बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने घसीटकर उसे सड़क पर गिरा दिया। जो लुटेरों की बाइक के नीचे आते-आते बची।
युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग घरों से बाहर निकले लेकिन तब तक लुटेरे भाग चुके थे। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। घटनास्थल के पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई तो उसमें बदमाशों की तस्वीर नजर आई। मामले में इंस्पेक्टर तारकेश्वर राय ने बताया कि बदमाशों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पीड़ित युवती से संपर्क नहीं हो सका है। वह थाने भी नहीं आई। उसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
लुटेरों के निशाने पर महिलाएं, पुलिस बेबस
शहर में बेखौफ हो चले बाइक सवार लुटेरों के निशाने पर महिलाएं हैं। पिछले कुछ दिनों में महिलाओं को निशाना बनाने की यह चौथी वारदात है। इससे पहले कोतवाली में सूरजकुंड पुलिस चौकी के सामने मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर अमिता सिंह से नगदी भरा पर्स छिनैती की गई थी। कुछ दिनों बाद ही कोतवाली में ही मेडिकल चौराहे के पास एसबीआई एग्रीकल्चर शाखा की मैनेजर रूबी गुप्ता से हजारों रुपये से भरा पर्स छीनकर बदमाश भाग निकले थे। कुछ दिन ही बीते थे कि जार्जटाउन में सिद्धिविनायक अपार्टमेंट के पास मैहर, सतना निवासी अंजलि का बैग लूटकर बदमाश भाग निकले थे। तीनों ही मामलों में लुटेरों का पता पुलिस नहीं लगा पाई है। अब धूमनगंज में युवती से लूट का प्रयास किया गया।