फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The miscreants robbed the bank guard and robbed the gun, the police arrested the accused

बैंकगार्ड को मारपीट कर बंदूक लूट ले गए बदमाश, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sun, 22 Aug 2021 10:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 22 Aug 2021 10:57 PM IST
सार

भुक्तभोगी गार्ड मूल रूप से जेठवारा प्रतापगढ़ का रहने वाला है और वर्तमान में तेलियरगंज में रहता है। वह एक्सिस बैंक चौक शाखा में गार्ड के तौर पर कार्यरत है। रोज की तरह वह रात में घर लौट रहा था तभी खुसरोबाग गेट के पास उसे स्कूटर सवार तीन युवक मिले।

विज्ञापन
The miscreants robbed the bank guard and robbed the gun, the police arrested the accused
arrest - फोटो : istock

विस्तार

खुल्दाबाद में पुलिस की चौकसी को धता बताते हुए तीन बदमाश बैंक गार्ड विक्रम समदेवा त्रिपाठी से उसकी लाइसेंसी बंदूक लूट ले गए। इससे पहले उसे जमकर पीटा और फिर सड़क किनारे फेंककर भाग निकले। तलाश में जुटी पुलिस ने शनिवार को वारदात में शामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। अफसरों का कहना है कि फरार चल रहे एक बदमाश की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


भुक्तभोगी गार्ड मूल रूप से जेठवारा प्रतापगढ़ का रहने वाला है और वर्तमान में तेलियरगंज में रहता है। वह एक्सिस बैंक चौक शाखा में गार्ड के तौर पर कार्यरत है। रोज की तरह वह रात में घर लौट रहा था तभी खुसरोबाग गेट के पास उसे स्कूटर सवार तीन युवक मिले। उन्होंने उसे घर तक छोडने के बहाने स्कूटर पर बिठा लिया और फिर जोगीवीर तिराहे पर आकर उसे पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


मारपीट करते हुए बदमाशों ने उसकी लाइसेंसी सिंगल बैरक बंदूक छीन ली और फिर उसे सड़क किनारे स्थित नाले में धकेलकर भाग निकले। कुछ देर बाद घटनास्थल के पास से गुजरे राहगीरों की नजर गार्ड पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस गार्ड को अस्पताल ले गई जहां उसका प्राथमिक उपचार हुआ। इसके बाद उसकी तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को बदमाशों की स्कूटर का नंबर मिला और फिर इसी के जरिए वह उन तक पहुंच गई। शनिवार को आरोपी रजत दुबे निवासी भावापुर करेली और राजकुमार शुक्ला निवासी हिम्मतगंज को गिरफ्तार किया गया। इनकी निशानदेही पर बंदूक बरामद की गई। साथ ही वारदात में शामिल एक अन्य बदमाश सूरज पांडेय के घर से घटना में प्रयुक्त स्कूटर भी कब्जे में ले ली गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही सूरज फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।

लूट, जानलेवा हमले में भी लापरवाही, दो दिन बाद दर्ज की रिपोर्ट

खुल्दाबाद में बैंक गार्ड विक्रम समदेवा त्रिपाठी से लाइसेंसी बंदूक लूट के मामले में पुलिस की लापरवाही की बात सामने आई है। घटना की जानकारी के बाद भी पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करने में ही दो दिन लगा दिए। 18 अगस्त को हुई घटना की रिपोर्ट 20 अगस्त को लिखी गई। ऐसा क्यों किया गया, इसका खुल्दाबाद पुलिस के पास कोई जवाब नहीं है।

कोतवाली स्थित एक्सिस बैंक में बतौर गार्ड तैनात तेलियरगंज निवासी विक्रम समदेवा त्रिपाठी से 18 अगस्त की रात लाइसेंसी बंदूक लूट ली गई। घटना खुल्दाबाद के जोगीवीर चौराहे के पास तीन बदमाशों ने अंजाम दी। इस दौरान सिर फोड़कर उसे लहूलुहान भी कर दिया। इसके बाद उसे नाले में फेंककर भाग निकले। राहगीरों की सूचना पर कुछ देर बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से लहूलुहान हालत में पड़े गार्ड को अस्पताल ले गई। इसके बाद फोन कर परिवारवालों को जानकारी दी और फिर गार्ड को उनके साथ घर भेज दिया। लूट व हत्या के प्रयास का मामला होने के बावजूद खुल्दाबाद पुलिस ने घटना की रिपोर्ट उस दिन नहीं दर्ज की।


इसके अगले दिन भी मुकदमा नहीं लिखा गया। सूत्रों का कहना है कि घटना के तीसरे दिन यानी 20 अगस्त को गार्ड की पत्नी को दोबारा थाने बुलाया गया और फिर तहरीर लेकर मुकदमा लिखा गया। मुकदमा लिखने में देरी के बाबत खुल्दाबाद इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि गार्ड की पत्नी की ओर से दो दिन बाद तहरीर दी गई। लेकिन सवाल यह भी है कि लूट व हत्या के प्रयास जैसी गंभीर वारदात होने के बावजूद पुलिस ने मुकदमा लिखाने के लिए कोई पहल क्यों नहीं की। सूत्रों का यह भी कहना है कि मामला दबा रहे, इसलिए पुलिस ने ऐसा किया। जब आरोपी पकड़ में आ गए तो झटपट मुकदमा दर्ज कर खुलासा कर दिया। उधर, घटना में शामिल तीसरे बदमाश सूरज को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed