फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The miscreants entered the chamber and beat the State Bank of India SBI Branch Manager dragged and brought him out by beating

प्रयागराज : दबंगों ने एसबीआई मैनेजर को चैंबर में घुसकर पीटा, घसीटते और पीटते हुए बाहर लेकर आए, घटना सीसीटीवी में कैद

Wed, 06 Oct 2021 09:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 06 Oct 2021 09:50 PM IST
सार

एक युवक को नामजद किया गया, 7-8  साथियों के खिलाफ भी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई। मम्फोर्डगंज शाखा का है मामला। पासबुक प्रिंटिंग मशीन खराब होने पर शुरू हुआ था विवाद।

विज्ञापन
The miscreants entered the chamber and beat the State Bank of India SBI Branch Manager dragged and brought him out by beating
crime - फोटो : demo pic

विस्तार

स्टेट बैंक आफ इंडिया की मम्फोर्डगंज शाखा में पांच अक्टूबर को जमकर बवाल हुआ। कुछ युवकों ने मैनेजर के कमरे में घुसकर उनसे मारपीट की। जब बैंककर्मियों और ग्राहकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, हमलावर युवकों ने उन्हें भी मारा पीटा। एक युवक को नामजद करते हुए 7-8 अन्य साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।  

विज्ञापन


 एसबीआई की मम्फोर्डगंज शाखा में प्रबंधक ऋषभ मनोचा पांच अक्टूबर को अपने चैंबर में बैठे काम कर रहे थे। उसी समय ऋषि भारती और उसके साथ 7-8 लड़के चैंबर में घुसे और मनोचा के साथ गाली गलौज करते हुए कहने लगे कि इस बैंक का पासबुक प्रिंटर प्रतिदिन खराब रहता है। मनोचा ने गाली देने से मना किया तो युवकों ने जान से मारने की धमकी दी और मारपीट शुरू कर दी। उनका शर्ट फाड़ दिया गया। उन्हें घसीटकर बाहर ले जाया गया और सिर पर पत्थर मार दिया गया।

विज्ञापन

यह देख बैंक के कर्मचारी राजीव गुप्ता, ऋषभ जायसवाल समेत अन्य ग्राहक उन्हें बचाने दौड़े तो उनके साथ भी मारपीट की गई। राजीव और ऋषभ जायसवाल को काफी चोटें आईं। जाते जाते उन लोगों ने धमकी दी कि कल बैंक खोलोगे तो आग लगा देंगे। इसके बाद तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। पूरी घटना सीसीटीवी में रिकार्ड हो गई थी। कर्नलगंज थाने में ऋषि समेत अन्य लड़कों के खिलाफ सात धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि उनकी खोज की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed