फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The miscreants entered the bullion shop in broad daylight and looted one and a half lakh ornaments

बदमाशों ने दिनदहाड़े सराफा दुकान में घुसकर डेढ़ लाख के आभूषण लूटे

Thu, 26 Nov 2020 08:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 26 Nov 2020 08:20 PM IST
विज्ञापन
The miscreants entered the bullion shop in broad daylight and looted one and a half lakh ornaments
Crime - फोटो : demo pic
मानधाता इलाके में बृहस्पतिवार को बाइक सवार दो बदमाश दिनदहाड़े सराफा दुकान में घुसकर डेढ़ लाख के जेवरों से भरा बैग लूटकर भाग निकले। विरोध करने पर सराफ पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश करती रही, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। बदमाशों को दबोचने में नाकाम मानधाता पुलिस घटना को ही संदिग्ध बताने लगी।
विज्ञापन


मानधाता थाना क्षेत्र के भगवतगंज निवासी शिवा सोनी (25) पुत्र कल्लू सोनी ने घर के करीब बाजार में आभूषण की दुकान खोल रखी है। बृहस्पतिवार को वह दुकान पर बैठा था। दोपहर करीब बारह बजे बाइक से दो बदमाश मास्क लगाकर उसकी दुकान पर पहुंचे और शिवा से आभूषण दिखाने के लिए कहा। इस बीच वह करीब डेढ़ लाख के सोने व चांदी के जेवरात से भरा बैग लेकर भागने लगे। शिवा उनका विरोध करने लगा। इस पर बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। वह दुकान पर लगे शीशे पर गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन


शिवा के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक बदमाश प्रतापगढ़ की ओर भाग चुके थे। सूचना मिलने पर डायल 112 के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर बाद मानधाता थानाध्यक्ष भी पहुंच गए। वह शिवा से पूछताछ करने के बाद बदमाशों के भागने की दिशा में खोजबीन करने निकले, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। एसओ मानधाता ने बताया कि तहरीर मिली है। जिस तरह वारदात का तरीका बताया जा रहा है, वह गले नहीं उतर रहा है। बाजार में काफी भीड़ रहती है और बदमाश भागने में कामयाब हो गए। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्डर के जेवर घर छोड़कर आया था

ग्राहकों के आर्डर पर शिवा ने सहालग के लिए सोने चांदी के आभूषण बनाकर रखा था। यह तो गनीमत रही कि वह आर्डर वाले जेवर घर में ही छोड़ आया था। अन्यथा बदमाश अधिक जेवरात लूटकर भाग निकलते। घटना के बाद बाजार के व्यापारी खौफजदा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed