{"_id":"600451518ebc3e32852b7ffe","slug":"the-mahamana-express-going-to-kevadia-on-the-first-day-received-586-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन ही केवड़िया जा रही महामना एक्सप्रेस को मिले 586 यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन ही केवड़िया जा रही महामना एक्सप्रेस को मिले 586 यात्री
Sun, 17 Jan 2021 08:31 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 17 Jan 2021 08:31 PM IST
विज्ञापन
mahamana express
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के निकट केवडिया स्टेशन तक सीधी ट्रेन की शुरूआत रविवार से हो गई। वाराणसी से चली इस ट्रेन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भले ही वुर्चअली उद्घाटन किया हो लेकिन पहले दिन ही प्रयागराज छिवकी से महामना एक्सप्रेस को पर्याप्त संख्या में यात्री मिले। विशेष ट्रेन के रूप में रविवार को यह ट्रेन दिन में प्रयागराज छिवकी पहुंची। इस दौरान छिवकी से ही इस ट्रेन में 586 यात्री सवार हुए।
दरअसल गुजरात में सरदार सरोवर बांध के पास स्थित केवडिया गांव में देश के पहले गृहमंत्री और लौह पुरुष माने जाने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल की विशाल प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को देखने के लिए हर वर्ष सैकड़ों की संख्या में लोग प्रयागराज से भी जाते हैं। अभी तक यहां के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं थी।
फिलहाल अब महामना एक्सप्रेस जो पूर्व में प्रयागराज छिवकी के रास्ते वाराणसी से बडोदरा के बीच चल रही थी, वह अब केवडिया तक जाएगी। रविवार को यह गाड़ी विशेष ट्रेन के रूप में संचालित हुई। दिन में 2.03-2.08 बजे यह ट्रेन प्रयागराज छिवकी पहुंची। यहां से इस ट्रेन में एसी टू में 30, एसी थ्री में 77, स्लीपर में 303 एवं सामान्य श्रेणी में 176 यात्री सवार हुए।
विज्ञापन
प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि नियमित ट्रेन के तौर पर महामना एक्सप्रेस 19 जनवरी से प्रत्येक मंगलवार को केवडिया से एवं वाराणसी से प्रत्येक बृहस्पतिवार 21 जनवरी से संचालित होगी। वाराणसी से गाड़ी संख्या 09104 महामना एक्सप्रेस सुबह 5.25 बजे चलेगी, जो सुबह 8.10-8.12 बजे प्रयागराज छिवकी एवं बडोदरा के रास्ते अगले दिन सुबह 9.15 बजे केवडिया पहुंच जाएगी। वापसी में केवडिया से गाड़ी संख्या 09103 का संचालन शाम 6.55 बजे होगा, जो प्रत्येक शुक्रवार शाम 7.03-7.05 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंच जाएगी।