फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The lover strangled Masuka after getting stuck in the wedding, tied her hand and threw the dead body in the canal.

शादी में रोड़ा बनने पर प्रेमी ने मासूका का गला घोंटा, हाथ बांधकर शव नहर में फेंका

Fri, 28 May 2021 01:01 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 28 May 2021 01:01 AM IST
सार

  •  प्रेमी की 29 मई को होने वाली थी शादी, किशोरी अड़ गई थी कि वह नहीं होने देगी शादी
  • पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, पूछताछ में हुआ खुलासा

विज्ञापन
The lover strangled Masuka after getting stuck in the wedding, tied her hand and threw the dead body in the canal.
arrest - फोटो : istock

विस्तार

बारा बैजला गांव से चार दिन पहले लापता किशोरी की हत्या उसके प्रेमी ने ही कर दी थी। बृहस्पतिवार को किशोरी का शव नहर से बरामद कर लिया गया। प्रेमी की 29 मई को कहीं और शादी होने वाली थी। किशोरी उससे शादी की जिद पर अड़ी थी। इसी कारण उसे प्रेमी ने उसे मारकर नहर में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने जुर्म कुबूल कर लिया।

विज्ञापन


बैजला गांव की रहने वाली एक किशोरी 23 मई से लापता थी। सभी जगह खोजने के बाद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बृहस्पतिवार को किशोरी का शव नहर में मिला तो हड़कंप मच गया। उसके हाथ बंधे हुए थे। किशोरी के घर वालों ने गांव के ही अजय भारतीय पर किशोरी का अपहरण कर हत्या का आरोप लगाते रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अजय को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अजय ने कई सनसनीखेज खुलासे किए। अजय ने बताया कि उसका किशोरी के साथ प्रेम संबंध था। उसने किशोरी से शादी का वादा किया था लेकिन घर वालों ने शादी कहीं और तय कर दी। 29 मई को अजय की शादी थी।

विज्ञापन

The lover strangled Masuka after getting stuck in the wedding, tied her hand and threw the dead body in the canal.
crime - फोटो : अमर उजाला
इस बात का पता जब किशोरी को हुआ तो उसने बवाल शुरू कर दिया। वह जिद पर अड़ गई कि वह शादी नहीं होने देगी। अजय की शादी सिर्फ उसके साथ होगी। अजय के मुताबिक जब उसने शादी में भी बवाल की बात कही तो उसने किशोरी की हत्या का निर्णय ले लिया। किशोरी को मिलने के बहाने 23 मई को बुलाया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। फिर उसके दोनों हाथ बांधकर एक बोरे में पत्थर भरा और कमर के साथ बांध दिया लेकिन नहर में पानी कम होने के कारण शव दिखने लगा। इंस्पेक्टर टीका राम वर्मा ने बताया कि अभी तक आरोपी का यही कहना है कि उसने अकेले ही हत्या की। उससे फिर पूछताछ होगी।

आरोपी युवक और किशोरी के प्रेम संबंध था। लेकिन युवक की शादी कहीं और तय हो गई थी। किशोरी उसी से शादी करने की जिद पर अड़ी थी। इसीलिए आरोपी ने किशोरी की हत्या कर दी। -सौरभ दीक्षित, एसपी यमुनापार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed