फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   the listening on bail applications in court became by video confrancing

कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई सुनवाई

Wed, 13 May 2020 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
the listening on bail applications in court became by video confrancing
लाक डाउन के दौरान उच्च न्यायालय के चनिर्देश पर जिला न्यायालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई विशेष अदालतों (वर्चुअल कोर्ट) में चल रही है। मंगलवार को जिला न्यायालय में विशेष न्यायाधीश आर्थिक अपराध संजय शुक्ला की अदालत में 27 जमानत प्रार्थना पत्र सुनवाई हेतु नियत थे। जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने आदेश सुरक्षित कर लिया है।
विज्ञापन

विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट मृदुल कुमार मिश्र की कोर्ट में 48 जमानत पत्र सुनवाई के लिए नियत थे। जिसमें 26 जमानत प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई की और आदेश सुरक्षित रख लिया है। अभियोजन की ओर से एडीजीसी मनोज कुमार पांडे सुशील कुमार वैश्यहरि नारायण मिश्र अमित मालवीय जय कांत तिवारी केएन सिंह राजकुमार सोनी के साथ अदालत में पक्ष रखा। बुधवार 13 मई को स्पेशल जज एससी एसटी इंद्र देव दुबे एवं अपर जिला जज प्रथम सुनील कुमार विशेष अदालत में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जमानत प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई करेंगे जमानत प्रार्थना पत्रों की सुनवाई की सूचना बचाव पक्ष के अधिवक्ता गणों के मोबाइल पर दी जा रही है। इसी तरह मंगलवार को सीजेएम नीरज कुशवाहा और एसीजेएम मयंक त्रिपाठी ने अपनी-अपनी अदालतों में बैठकर लंबित जमानत प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed