फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The killers had shot Sahil three times, two bullets had passed through the body

Crime : हत्यारों ने तीन गोली मारी थी साहिल को, दो गोलियां शरीर के हो गईं थी आर-पार

Mon, 17 Jul 2023 03:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 17 Jul 2023 03:24 PM IST
सार

पूरामुफ्ती के मरियाडीह निवासी साहिल(17) को शनिवार को दिनदहाड़े गोली से उड़ा दिया गया था। पिता मो. ताहिर का आरोप है कि भैंस बिक्री का बकाया छह लाख रुपये मांगने पर यह वारदात की गई। मामले में तीन सगे भाई मो. शाद, मुन्ने व कम्मू को नामजद किया गया है।

विज्ञापन
The killers had shot Sahil three times, two bullets had passed through the body
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूरामुफ्ती के मरियाडीह में मो. साहिल (17) को हत्यारोपियों ने तीन गोलियां मारी थीं। इनमें से दो आर-पार हो गई थीं जबकि एक गोली छूकर निकली थी। रविवार को पोस्टमार्टम के दौरान यह बात सामने आई। उधर हत्यारोपियों की तलाश में नवाबगंज से कौशाम्बी तक दबिश दी गई लेकिन वह हाथ नहीं आए। उनके दो रिश्तेदारों को पूछताछ के लिए उठाया गया है।

विज्ञापन


रविवार को दो डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम किया। इस दौरान पता चला कि साहिल को तीन गोलियां मारी गई थीं। इनमें से एक गोली दाहिनी पसली जबकि दूसरे दाहिने कंधे पर लगी। यह दोनों गाेलियां शरीर के पार हो गई थीं। तीसरी गोली उसके गर्दन के पास मारी गई जो छूते हुए निकल गई थी। सूत्रों का कहना है कि मृतक के शरीर पर कुल पांच जख्म के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बहन

विज्ञापन

ससुराल व बहन के घर पहुंची पुलिस
 

उधर नवाबगंज से लेकर कौशाम्बी तक पूरामुफ्ती पुलिस की टीम तलाश में लगी रही। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने रात में ही नवाबगंज में दबिश दी। यहां चफरी के मुबारकरपुर में एक हत्यारोपी मुन्ने के ससुराल में दबिश दी गई। लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद हत्यारोपियों की एक बहन के कौशाम्बी में संदीपन घाट के उजिहिनी गांव स्थित घर में दबिश दी गई। पुलिस ने हत्यारोपियों के बाबत पूछताछ की। फिलहाल तीनों हाथ नहीं आए हैं लेकिन सूत्रों का कहना है कि उनके बारे में कुछ अहम सुराग मिले हैं। ऐसे में जल्द ही उन्हें पुलिस गिरफ्तार कर सकती है। एसीपी वरुण कुमार ने बताया कि टीमें लगाई गई हैं। हरसंभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

दो हत्यारोपियों पर दर्ज हैं मुकदमे

सूत्रों का कहना है कि तीन में से दो हत्यारोंपियों अबू शाद व मुन्ने पर मुकदमे पहले से दर्ज हैं। गांव में उनकी दबंगई के चर्चे भी आम हैं। तीनों आरोपी अतीक के शूटर आबिद की पत्नी के सगे भाई हैं और उसके ही नाम पर दबंगई करते फिरते थे। गौरतलब है कि आबिद माफिया अतीक अहमद का कुख्यात शूटर रहा है, जिस पर 30 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

यह थी घटना

पूरामुफ्ती के मरियाडीह निवासी साहिल(17) को शनिवार को दिनदहाड़े गोली से उड़ा दिया गया था। पिता मो. ताहिर का आरोप है कि भैंस बिक्री का बकाया छह लाख रुपये मांगने पर यह वारदात की गई। मामले में तीन सगे भाई मो. शाद, मुन्ने व कम्मू को नामजद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed