प्रयागराज : महंगा हुआ ई-बसों का सफर, 55 रुपये पहुंचा अधिकतम किराया
प्रयागराज में ई बसों का संचालन 30 दिसंबर 2021 से शुरू हुआ। तब 15 बसें थीं। अब इनकी संख्या बढ़कर 50 हो गई है। वर्तमान में पांच रूट प्रयागराज जंक्शन से लालगोपालगंज, न्यू शांतिपुरम फाफामऊ से रेमंड नैनी, त्रिवेणीपुरम झूंसी से पुरामुफ्ती, बैरहना से शंकरगढ़ एवं सिविल लाइंस बस स्टेशन से प्रतापपुर तक ई बसों का संचालन हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संगमनगरी में चल रहीं ई बसों का सफर अब महंगा हो गया है। ई बसों का न्यूनतम किराया 10 की जगह अब 12 रुपये हो गया है। अधिकतम किराया भी 50 की जगह 55 रुपये कर दिया गया है। प्रयागराज सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड ने तत्काल प्रभाव से बढ़ी हुई दर लागू कर दी है।
प्रयागराज में ई बसों का संचालन 30 दिसंबर 2021 से शुरू हुआ। तब 15 बसें थीं। अब इनकी संख्या बढ़कर 50 हो गई है। वर्तमान में पांच रूट प्रयागराज जंक्शन से लालगोपालगंज, न्यू शांतिपुरम फाफामऊ से रेमंड नैनी, त्रिवेणीपुरम झूंसी से पुरामुफ्ती, बैरहना से शंकरगढ़ एवं सिविल लाइंस बस स्टेशन से प्रतापपुर तक ई बसों का संचालन हो रहा है। डीजल से चलने वाली सिटी बसों का संचालन बंद होने के बाद ई बसों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।
ई बसों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में प्रयागराज सूबे में पांचवें स्थान पर है। प्रयागराज सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के निदेशक एमके त्रिवेदी ने बताया कि जहां ई बसें चल रही हैं उन सभी जगह किराया बढ़ाया गया है। जीएसटी-एक्सीडेंटल फंड के अलावा ई बसों के किराये में एकरूपता लाने के लिए यह वृद्धि की गई है।
किमी स्लैब- पुराना दर-नया किराया
0-3 किमी - 10 रुपये - 12 रुपये
3-6 किमी - 15 रुपये - 20 रुपये
6-10 किमी- 20 रुपये - 25 रुपये
10-14 किमी - 26 रुपये - 30 रुपये
14-19 किमी - 31 रुपये - 35 रुपये
19-24 किमी- 36 रुपये - 40 रुपये
24-30 किमी - 41 रुपये - 45 रुपये
30-36 किमी -46 रुपये - 50 रुपये
36-42 किमी - 51 रुपये - 55 रुपये