{"_id":"610825542b22656c947bef25","slug":"the-issue-of-establishment-of-aiims-in-prayagraj-raised-in-the-parliament","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद में उठा प्रयागराज में एम्स की स्थापना का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसद में उठा प्रयागराज में एम्स की स्थापना का मामला
Mon, 02 Aug 2021 10:33 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:33 PM IST
सार
भाजपा से फूलपुर सांसद केशरी देवी पटेल ने सोमवार को संसद के मानसून सत्र में प्रयागराज में एम्स की स्थापना की मांग की। सांसद ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया को संबोधित पत्र के माध्यम...
विज्ञापन
prayagraj news : केशरी देवी पटेल, सांसद फूलपुर।
- फोटो : prayagraj
विस्तार
भाजपा से फूलपुर सांसद केशरी देवी पटेल ने सोमवार को संसद के मानसून सत्र में प्रयागराज में एम्स की स्थापना की मांग की। सांसद ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया को संबोधित पत्र के माध्यम से सदन में कहा कि प्रयागराज उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक आबादी वाला जिला है। वर्तमान समय यहां की जनसंख्या 70 लाख के आसपास है। यहां 3178 गांव हैं।
जिले में उच्च चिकित्सा की सुविधा नगण्य है। इस वजह से प्रयागराज वालों को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ या फिर दिल्ली जाना पड़ता है। सांसद ने कहा कि इसके समाधान के लिए प्रयागराज में एम्स जैसे चिकित्सालय के निर्माण की तत्काल आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि प्रयागराज मध्य प्रदेश सीमा से लगा हुआ है। अगर यहां एम्स का निर्माण होता है तो मध्य प्रदेश के रीवा, सतना आदि जिलों के साथ प्रदेश के प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट, जौनपुर, मिर्जापुर, भदोही आदि जिले के लोगों को भी बेहतर चिकित्सीय सुविधा मिल सकेगी।