{"_id":"5f8de8aa47229c1dd15a9c71","slug":"the-investigation-of-mahoba-scandal-will-now-be-sp-crime-prayagraj-chief-vigilant-ig-range-to-zonal-sit","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा कांड की विवेचना अब जोनल एसआईटी को, एसपी क्राइम प्रयागराज मुख्य विवेचक, आईजी रेंज होंगे पर्यवेक्षण अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा कांड की विवेचना अब जोनल एसआईटी को, एसपी क्राइम प्रयागराज मुख्य विवेचक, आईजी रेंज होंगे पर्यवेक्षण अधिकारी
Tue, 20 Oct 2020 02:50 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 20 Oct 2020 02:50 PM IST
विज्ञापन
मणिलाल पाटीदार आईपीएस
- फोटो : अमर उजाला
महोबा के क्रशर प्लांट कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत के मामले में दर्ज मुकदमे की विवेचना अब जोनल स्तर पर गठित एसआईटी (स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम) करेगी। अब तक विवेचना में जुटी रेंज एसआईटी पर मृतक कारोबारी के परिजनों की ओर से सवाल उठाए जाने के बाद यह निर्णय लिया गया है। दो सदस्यीय जोनल एसआईटी में प्रयागराज में तैनात एसपी क्राइम आशुतोष मिश्र मुख्य विवेचक जबकि आईजी रेंज केपी सिंह पर्यवेक्षण अधिकारी होंगे।
क्रशर प्लांट कारोबारी की मौत के मामले में महोबा के पूर्व एसपी मणिलाल पाटीदार समेत अन्य पर आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य आरोपों में मुकदमा चल रहा है। जिसकी विवेचना रेंज स्तर पर गठित एसआईटी कर रही थी। सोमवार को मृतक कारोबारी के भाई और मुकदमा वादी रविकांत त्रिपाठी ने पत्र जारी कर विवेचना में जुटी रेंज एसआईटी की मंशा पर सवाल उठाए। जिसमें आरोप लगाया गया कि एसआईटी की मंशा आरोपियों को गिरफ्तार करने की नहीं है। जिससे पूरा परिवार बेहद निराश व डरा हुआ है।
परिवार ने आईजी चित्रकूट रेंज से यह भी अनुरोध किया कि विवेचना अन्यत्र से कराई जाए। मामला संज्ञान में आने के बाद उच्चाधिकारियों ने परिजनों से बात की। साथ ही उनकी सहमति पर विवेचना जोनल स्तर पर गठित एसआईटी से कराने का निर्णय लिया। दो सदस्यीय टीम में एसपी क्राइम प्रयागराज आशुतोष मिश्र व आईजी रेंज केपी सिंह को शामिल किया गया है।

- परिजनों की मांग पर विवेचना जोनल स्तर पर गठित एसआईटी को सौंप दी गई है। प्रयागराज रेंज में तैनात दो अफसरों को इसमें शामिल किया गया है। - प्रेमप्रकाश, एडीजी जोन प्रयागराज