फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The heart of the soul wins by making a delicious dish

लजीज व्यंजन बनाकर जीता जीवनसाथी का दिल

Mon, 10 Apr 2017 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 10 Apr 2017 02:36 AM IST
विज्ञापन
The heart of the soul wins by making a delicious dish
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
महिलाओं के लिए शायद ही ऐसा कोई दिन आता हो जब उनके पतिदेव प्यार से उनके लिए व्यंजन बनाएं और खिलाएं लेकिन रविवार को ऐसा ही हुआ। टाटा संपन्न और ‘अमर उजाला’ की ओर से सिविल लाइंस स्थित होटल कान्हा श्याम में जुटे पतियों ने अनोखे संपन्न सरप्राइज समारोह के तहत अपनी पत्नी के लिए खास व्यंजन बनाकर उनका दिल जीता।
विज्ञापन


पतियों को पत्नियों के लिए खास व्यंजन बनाने का चैलेंज स्वीकार करते हुए टाटा के बेसन और दाल से तरह-तरह के व्यंजन बनाकर निर्णायकों का भी दिल जीता और पुरस्कार हासिल किया। स्वाद और प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। दरअसल यह प्रतियोगिता उन पांच भाग्यशाली पतियों के बीच थी, जिन्हें ढेर सारी प्रविष्टियों के बीच से चुना गया था।
विज्ञापन


बतौर मुख्य अतिथि सांस्कृतिक केंद्र के पूर्व निदेशक गौरव कृष्ण बंसल ने ‘अमर उजाला’ की पहल की सराहना करते हुए महिलाओं के प्रोत्साहन और सम्मान के लिए ऐसे कार्यक्रमों को जरूरी बताया। कहा, इन आयोजनों से आपसी रिश्ते तो मजबूत होते ही हैं, एक बड़े परिवार का हिस्सा बनकर महिलाओं को एक-दूसरे से काफी कुछ जानने-समझने का मौका भी मिलता है। इसी क्रम में उन्होंने ‘कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना’ गीत गाकर खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘रसोई की रानी सीजन-4’ की विजेता रिया त्यागी ने कहा, सफल वैवाहिक जीवन के लिए एक-दूसरे का प्यार और सहयोग बेहद जरूरी है। टाटा संपन्न के टीएसआई अंजनी कुमार दूबे और रंजीत सिंह ने टाटा प्रोडक्ट्स के बारे में विस्तार से बताया। कहा, टाटा संपन्न के सभी प्रोड्क्टस सौ प्रतिशत शुद्ध हैं। इसकी अनपॉलिश्ड दालें सेहत से भरपूर हैं। ‘टाटा संपन्न’ में हम प्रकृति की गुडनेस को बनाए रखने में भरोसा करते हैं ताकि भोजन को और अधिक पौष्टिक तथा स्वादिष्ट बनाया जा सके। आरंभ में मुख्य अतिथि गौरव कृष्ण बंसल, उनकी पत्नी स्वाति बंसल, शेफ अंजली चौरसिया, रिया त्यागी और ‘अमर उजाला’ के यूनिट हेड देवेंद्र यादव ने दीप जलाकर समारोह का उद्घाटन किया। गजल ने बेहतरीन तरीके से कार्यक्रम का संचालन किया।

सेलिब्रिटी शेफ अंजलि चौरसिया ने ‘मैक्सिकन टैकोज’ को इंडियन स्टाइल में बनाकर दिखाया। कहा, यह एक कम्प्लीट डिश है जो बच्चों को खूब पसंद आएगी। साथ ही उन्होंने महिलाओं को बेहतर कुकिंग के तमाम टिप्स भी बताए। उनकी तैयार की हुई डिश को जजेज ने भी चखा, सराहा।

मंच पर दिखाई प्रतिभा, जमकर मस्ती, धमाल
0 बयां की ‘अमर उजाला’ के साथ रिश्तों की मजबूती
इलाहाबाद। विविधतापूर्ण गतिविधियों के बीच मस्ती, धमाल के मौकों का भी सभी ने खूब मजा लिया। महिलाओं को मंच मिला तो जमकर धमाल और मस्ती भी हुई। पतियों को व्यंजन बनाते हुए देखकर पत्नियां खासी उत्साहित दिखीं। एक ओर जहां पति लजीज व्यंजन बना रहे थे, वहीं दूसरी ओर क्विज, लोकगीत प्रतियोगिताएं भी होती रहीं।
महिलाओं ने पति-पत्नी के रिश्तों में मिठास घोलने के टिप्स भी साझा किए। बच्चों ने अपनी मम्मी के साथ डांस करके माहौल को और मनोरंजक बनाया। प्रतिभागियों ने ‘अमर उजाला’ के साथ अपने रिश्तों की मजबूती बयां की। कविता श्रीवास्तव, संगीता सोनी, नूपुर, रजनी त्रिपाठी, आंचल कपूर और नेहा ने बच्चों के साथ डांस कर तालियां बटोरीं।


लोकगीत राउंड में ममता रजनीश प्रथम, रश्मि द्वितीय, गीता तृतीय और रजनी त्रिपाठी ने चौथा स्थान हासिल किया। वहीं रेनू, करुणा, सीमा क्विज राउंड की विजेता बनी। टाटा संपन्न के स्टाकिस्ट बीजीआर एजेंसी के सुरेश तुल्सियानी, राम कुमार राम गोपाल एजेंसी के राजेश रस्तोगी, नारायणी इंटरप्राइजेज के प्रदीप चौरसिया और टाटा संपन्न टीम से सुरेंद्र यादव, सुजीत कुमार, आशीष यादव, वीरेंद्र कुमार, पवन मिश्रा को सम्मानित किया गया।
0 प्रतियोगिता के विजेताओं के बोल

प्रथम पुरस्कार प्राप्त करके बेहद खुशी हो रही है। लीक से अलग हटकर हुआ ‘अमर उजाला’ का आयोजन बेहद सराहनीय है।
0 कुलदीप पाठक/प्रथम (हैदराबादी दाल)
00
भागदौड़ भरी जिंदगी में फुर्सत के पल निकालना मुश्किल होता है। ‘अमर उजाला’ ने जो सम्मान और मौका दिया है, उसके लिए आभारी हूं।
0 निशांत कपूर/ द्वितीय (खांडवी)
00
‘अमर उजाला’ ने महिलाओं से इतर पुरुषों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया, यह काबिलेतारीफ है।
0 भूपेंद्र कोचर/तृतीय (बेसन के लड्डू)
00
पुरस्कार पाकर बेहद खुश हूं, अच्छा हुआ जो प्रथम स्थान नहीं मिला, नहीं तो रोज घर पर नाश्ता बनाना पड़ता।
0 राकेश कुमार/सांत्वना पुरस्कार (बेसन टोस्ट)
00
प्रतिभाओं को मंच पर देने के लिए ऐसे आयोजनों की जितनी भी सराहना की जाए, कम है, मंच देने के लिए ‘अमर उजाला’ का आभार।
0 नंद लाल साहू/सांत्वना पुरस्कार (तुअर दाल तड़का)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed