फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The GPF slips Rajykarmion Online

राज्यकर्मियों की जीपीएफ पर्चियां ऑनलाइन

Wed, 01 Jul 2015 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 01 Jul 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। राज्य कर्मियों और अधिकारियों के लिए राहत वाली खबर है। सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) खाते की लेखा पर्चियों के लिए कर्मचारियों को अब अपने कार्यालय के आहरण-वितरण अधिकारी या एजी ऑफिस पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं। कर्मचारियों और अफसरों को घर बैठे एक क्लिक पर जीपीएफ की लेखा पर्चियां मिल जाएंगी। एजी ऑफिस ने अपनी वेबसाइट पर प्रदेश भर के समूह ‘क’, ‘ख’ एवं ‘ग’ संवर्ग के सभी कर्मचारियों और अफसरों की लेखा पर्चियां अपलोड कर दी हैं।
विज्ञापन


इस व्यवस्था के लागू हो जाने से कर्मचारियों और अफसरों को जीपीएफ पर्ची न मिलने या गुम हो जाने की शिकायत नहीं रहेगी और न ही इसके लिए विभिन्न दफ्तरों के चक्कर लगाने होंगे। कार्यालय महालेखाकार लेखा एवं हकदारी की ओर से जीपीएफ खाताधारकों को उपलब्ध कराई गई इस सुविधा में इलाहाबाद नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर की इलाहाबाद हाईकोर्ट शाखा का विशेष योगदान रहा। प्रदेश भर के कर्मचारी और अधिकारी एक जुलाई से अपनी जीपीएफ पर्ची ऑनलाइन देख सकते हैं और उसका प्रिंट भी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


इस तरह डाउनलोड करेें लेखा पर्चियां
- कार्यालय की वेबसाइट (http://www.agup.nic.in) पर जाकर ‘व्हट्स न्यू’ बॉक्स में ‘वार्षिक लेखा विवरण लिंक’ पर क्लिक करें अथवा ‘एकाउंट एंड एनटाइटलमेंट’ में जाकर पहले ‘एनटाइटलमेंट’, फिर ‘जीपीएफ इन्फॉर्मेशन’ और इसके बाद ‘जीपीएफ स्टेटमेंट’ पर क्लिक करें। ‘सामान्य भविष्य निधि का वार्षिक लेखा विवरण’ स्क्रीन पर खुलने पर लेखा पर्ची का वर्ष (2013-14 के लिए 13 अथवा 2014-15 के लिए 15), कार्यालय (एजी-1 अथवा एजी-2) और जीपीएफ सीरीज चुनें। इसके बाद दिए गए स्थान पर अपनी लेखा संख्या एवं पिन नंबर/जन्म तिथि अंकित करें। कंप्यूटर स्क्रीम पर एक वेबपेज प्रदर्शित होगा, जिसके अंत में लिखा होगा, ‘मैंने उक्त टिप्पणी एवं सिटीजन चार्टर पढ़ एवं समझ लिया है।’ इस वाक्य से पूर्व दिए गए चेकबॉक्स को टिक करें और ‘स्वीकार किया’ पर क्लिक करें। आपका वार्षिक लेखा विवरण कंप्यूटर स्क्रीन  पर होगा, जिसका प्रिंट भी प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed