फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The girl was converted by a court marriage and then tortured love jihad in prayagraj allahabad

Prayagraj News: प्यार के जाल में फांस की कोर्ट मैरिज, फिर युवती का धर्म बदलवा देने लगा यातनाएं

Thu, 17 Sep 2020 07:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 17 Sep 2020 07:41 PM IST
विज्ञापन
The girl was converted by a court marriage and then tortured love jihad in prayagraj allahabad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कौशाम्बी के समदानी खान ने गुजरात जाकर एक युवती से कोर्ट मैरिज कर ली। इस दौरान उसका धर्म परिवर्तन भी करा दिया। लॉकडाउन के दौरान वह युवती के साथ घर लौट आया। इस बीच युवती ने अपने मायके फोन कर पति व ससुराल के लोगों द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। युवती ने गुजरात के तमाम अधिकारियों के साथ हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों को भी ट्वीट कर दिया। बुधवार को युवती के मायके वाले गुजरात पुलिस के साथ आए और युवती को लेकर चले गए। समदानी नहीं मिला। गुजरात में एफआईआर दर्ज हुई है। उसे वहीं बुलाया गया है। 
विज्ञापन


 कौशाम्बी के कड़ा का रहने वाला समदानी खान करीब सात साल पहले रोजगार के लिए गुजरात गया था। वह नौसारी में एक होटल में काम करता था। होटल के पास रहने वाली एक युवती से उसकी नजदीकियां बढ़ीं तो करीब छाई साल पहले दोनों ने सूरत जाकर कोर्ट मैरिज कर ली। युवती का आरोप है कि समदानी ने शादी करने के बाद उसका नाम और धर्म बदलवा दिया।
विज्ञापन


कुछ दिनों तक वह युवती को लेकर गुजरात में ही इधर-उधर रहते हुए होटलों में नौकरी करता रहा। लॉकडाउन में होटल बंद हुआ तो वह युवती को लेकर अपने घर कड़ा चला आया। घर आने के बाद समदानी का रवैया बदल गया। वह परिजनों के साथ मिलकर बात-बात पर उसके साथ गालीगलौज करता था। विरोध करने पर कमरे में बंद कर पिटाई भी करता था। एक बार तो उसने गर्म चिमटे से जला दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के मुताबिक वह सात माह की गर्भवती है। इसकी जानकारी होने के बाद भी पति व ससुराल वालों को उस पर तरस नहीं आ रहा था। दो दिन पहले उसने मौका देखकर किसी तरह मायके फोन किया और आपबीती बताई। हिंदू युवा वाहिनी और गुजरात के कुछ अधिकारियों को भी ट्वीट किया। इतना ही नहीं, उसने गुजरात के डीजीपी और गृहमंत्री को भी ट्वीट कर जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने नौसारी में एफआईआर दर्ज कराई। बुधवार को गुजरात के नौसारी थाने से दरोगा एमपी पटेल के साथ उसके मायके वाले आए और युवती को साथ ले गए। मामले में कड़ा कोतवाली में किसी तरह का कोई केस नहीं दर्ज कराया गया है।

हिंदू जागरण मंच और युवा वाहिनी ने कराया शुद्धिकरण

धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले की जानकारी के बाद हिंदू जागरण मंच और हिंदू युवा वाहिनी भी सक्रिय हो गई। संगठन के लोगों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, महानगर अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में गई एक टीम गुजरात पुलिस के साथ कड़ा पहुंच गई। इसके बाद चंद्र नारायण, राजू उपाध्याय, विपुल मणि, श्रीमती अंजलि और महेंद्र नाथ सिंह आदि ने युवती से बात कर उसको सुरक्षा का भरोसा दिलाया। संगठन युवती को कड़ा धाम लेकर भी गई, जहां विधि विधान से पूजन किया। संगठन का कहना है कि युवती का शुद्धि करण भी कराया गया।
  • गुजरात की पुलिस युवती के परिजनों के साथ आई थी और उसे साथ लेकर चली गई है। युवक को भी वहां बुलाया गया है। युवती के परिजनों ने यहां कोई केस दर्ज नहीं कराया है। युवती का बयान भी गुजरात की पुलिस ने ही लिया है। - राकेश तिवारी, कड़ा कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed