फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The gang who robbed as a helper was busted, the police caught two miscreants

प्रयागराज : मददगार बनकर लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

Fri, 01 Apr 2022 09:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 01 Apr 2022 09:04 PM IST
सार

30 मार्च को पन्ना लाल रोड पर राज नर्सिंग होम के पास बांदा के रहने वाले कलेक्ट्रेट से सेवानिवृत्त कर्मचारी राम प्रताप (65) को स्कार्पियो में बैठाकर बदमाशों ने 50 हजार रुपये लूट लिए थे।

विज्ञापन
The gang who robbed as a helper was busted, the police caught two miscreants
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जार्जटाउन पुलिस ने शहर में मददगार बनकर राहगीरों को लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इसके दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी व एक स्कॉर्पियो बरामद की है। इसी गिरोह ने दो दिन पहले पन्ना लाल रोड पर रिटायर्ड कर्मचारी से 50 हजार रुपये लूट की वारदात की थी। अफसरों का कहना है कि गिरोह के दो सदस्य फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन




30 मार्च को पन्ना लाल रोड पर राज नर्सिंग होम के पास बांदा के रहने वाले कलेक्ट्रेट से सेवानिवृत्त कर्मचारी राम प्रताप (65) को स्कार्पियो में बैठाकर बदमाशों ने 50 हजार रुपये लूट लिए थे। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल शुरू करते हुए जार्जटाउन एसओ बृजेश कुमार सिंह ने घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों के सीसीटीवी फटेज खंगाले तो स्कार्पियो का नंबर मिला और इसके जरिए वाहन मालिक राजेश कुमार जायसवाल निवासी विधासिन कुंडा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई।
विज्ञापन




पहले तो वह इधर उधर की बातें करता रहा लेकिन कड़ाई से पूछताछ में पूरी कहानी बया कर दी। बताया कि वह अपने तीन साथियों के साथ मिलकर राहगीरों को लूटने की घटनाएं करता है और दो दिन पहले हुई लूट की वारदात भी उन्होंने ही अंजाम दी थी। उसकी निशानदेही पर मेहंदौरी में रहने वाले उसके एक साथी विकास कुमार को भी गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कम पढ़े-लिखे लोगों को बनाते हैं शिकार
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने बताया कि उसका गिरोह कम पढ़े लिखे लोगों को निशाना बनाता है। सिविल लाइंस, रेलवे स्टेशन, लेप्रोसी, बांगड़ चौराहा, नैनी पुल आदि जगहों पर लिफ्ट देने के बहाने वह लोगों को गाड़ी में बैठा लेते हैं और फिर रास्ते में ही रुपये छीनकर भाग निकलते हैं। अफसरों ने बताया कि गिरोह में रवि सोनकर निवासी अल्लापुर और मोहित जायसवाल निवासी मड़ौका भी शामिल हैं जिनकी तलाश की जा रही है।


सरगना पहले भी जा चुका है जेल
अफसरों ने बताया कि गिरोह का सरगना राजेश है जो वर्तमान में मम्फोर्डगंज में किराये पर रहता है। वह पहले भी जेल जा चुका है। इस गिरोह ने फरवरी में टैगोर टाउन स्थित मकान से दो मोबाइल व स्टैनली रोड स्थित दुकान से बैट्री व स्क्रैप चोरी किया था। शुक्रवार का भी दोनों किसी वारदात को अंजाम देने के लिए जा रहे थे तभी सीएमपी कॉलेज के पास से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इनके कब्जे से 35 हजार रुपये व स्कॉर्पियो बरामद की गई है। राजेश विधासिन, कुंडा से प्रधानी का चुनाव भी लड़ चुका है। चौंकाने वाली बात यह कि उस पर कुल सात मुकदमे दर्ज हैं लेकिन यह सभी प्रयागराज के हैं। वह सामूहिक दुष्कर्म के मामले में भी जेल जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed