{"_id":"6838c7f67a30429fd50bdc4d","slug":"the-frequency-of-bangalore-gomtinagar-special-train-running-via-prayagraj-has-increased-allahabad-news-c-3-ald1022-634794-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: प्रयागराज होकर चल रही बंगलूरू-गोमतीनगर स्पेशल के बढ़े फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: प्रयागराज होकर चल रही बंगलूरू-गोमतीनगर स्पेशल के बढ़े फेरे
विज्ञापन
रेलवे प्रशासन ने बंगलूरू जाने वाले मुसाफिरों को बड़ी राहत दी है। यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे ने प्रयागराज जंक्शन के रास्ते बंगलूरू से गोमतीनगर के लिए चल रही स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसकी समय सारणी बृहस्पतिवार को जारी की गई।
गाड़ी संख्या 06529 सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बंगलूरू-गोमतीनगर स्पेशल का संचालन अब सोमवार के दिन 02 एवं 09 जून को भी होगा। बंगलूरू से इसकी रवानगी शाम 7.00 बजे होगी, जो पुणे, मनमाड, भुसावल, खंडवा, रानी कमलापति, बीना, झांसी, उरई, गोविंदपुरी होते हुए बुधवार रात 10 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं वाराणसी, गोरखपुर रुकते हुए बृहस्पतिवार सुबह 11.30 बजे गोमतीनगर स्टेशन पहुंचेगी।
इसी तरह गोमतीनगर से 06530 ट्रेन का संचालन शुक्रवार के दिन 06 एवं 13 जून को होगा। दोपहर 12:20 बजे चलने के बाद ट्रेन रात 1:20 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं सोमवार सुबह 8:15 बजे बंगलूरू पहुंच जाएगी। 22 कोच की इस ट्रेन में एसी फर्स्ट का एक, एसी टू के दो, एसी थ्री के पांच, स्लीपर के आठ, सामान्य श्रेणी के 04 तथा एसएलआर श्रेणी के कुल दो कोच रहेंगे। ब्यूरो