फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The fourth anniversary of Vande Bharat was celebrated, roses and chocolates were given to the passengers

Prayagraj : वंदे भारत की मनाई गई चौथी वर्षगांठ, मुसाफिरों को दिया गया गुलाब का फूल और चॉकलेट

Wed, 15 Feb 2023 09:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 15 Feb 2023 09:16 PM IST
सार

देश में निर्मित पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत की चौथी वर्षगांठ बुधवार को प्रयागराज जंक्शन पर मनाई गई। प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर छह पर ट्रेन से आने एवं जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने गुलाब का फूल एवं चॉकलेट भेंट की।

विज्ञापन
The fourth anniversary of Vande Bharat was celebrated, roses and chocolates were given to the passengers
Prayagraj News : वंदेभारत की चौथी वर्षगांठ पर जंक्शन पर यात्रियों को दिया गया गुलाब का फूल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देश में निर्मित पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत की चौथी वर्षगांठ बुधवार को प्रयागराज जंक्शन पर मनाई गई। प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर छह पर ट्रेन से आने एवं जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने गुलाब का फूल एवं चॉकलेट भेंट की। इस अवसर पर यात्रियों से ही रेलवे अफसरों ने वंदे भारत एक्सप्रेस का केक कटवाया, जो सभी दिल्ली से आए हॉकी खिलाड़ी रहे।

विज्ञापन


पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को पीएम मोदी ने 15 फरवरी 2019 को हरी झंडी दिखाकर नई दिल्ली से रवाना किया था। हालांकि इसका नियमित संचालन 17 फरवरी से शुरू हुआ। नई दिल्ली से वाराणसी वाया प्रयागराज होकर यह ट्रेन महज आठ घंटे में ही यह दूरी तय कर लेती है। यह देश की एकमात्र ट्रेन है, जिसकी प्रयागराज मंडल में औसत चाल 100 किमी प्रतिघंटा से ज्यादा की है।

विज्ञापन

The fourth anniversary of Vande Bharat was celebrated, roses and chocolates were given to the passengers
Prayagraj News : वंदेभारत की चौथी वर्षगांठ पर जंक्शन पर यात्रियों को दिया गया गुलाब का फूल। - फोटो : अमर उजाला।

प्रयागराज जंक्शन पर वंदे भारत के अब तक के सफर को दिखाने के लिए एक बड़ी होर्डिंग भी लगाई गई। इसमें पहली वंदे भारत से लेकर अभी हाल ही में शुरू हुई दसवीं वंदे भारत के चलने की तिथि और उसके गंतव्य स्टेशन को भेजा गया है। इस अवसर पर प्रयागराज मंडल के एडीआरएम संजय सिंह ने वंदे भारत के सफर के बारे में विस्तार से बताया।
उन्होंने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस, जिसे ट्रेन- 18 भी कहा जाता है, वह एक इलेक्ट्रिक मल्टी-यूनिट, सेमी हाईस्पीड ट्रेन है।

इसकी टॉप स्पीड 180 किमी प्रतिघंटा है, लेकिन इसे अभी अधिकतम 130 की ही रफ्तार से चलाई जा रही है। 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में इसे महज 52 सेकेंड का ही समय लगता है। इस अवसर पर सीनियर डीसीएम शशि भूषण, डा. अमित मालवीय, अमित सिंह, रागिनी सिंह, एसजे रहमानी, स्टेशन निदेशक वीके द्विवेदी, दीपक ठाकुर आदि मौजूद रहे।

The fourth anniversary of Vande Bharat was celebrated, roses and chocolates were given to the passengers
Prayagraj News : वंदेभारत की चौथी वर्षगांठ पर जंक्शन पर काटा गया केक। - फोटो : अमर उजाला।

10.5 माह में 6.24 लाख ने किया सफर

वंदे भारत प्रयागराज मंडल की लोकप्रिय ट्रेनों में शामिल है। सप्ताह में पांच दिन चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में वर्तमान वित्तीय वर्ष के 10.5 माह में 6.24 लाख यात्री सफर कर चुके हैं। इस वित्तीय वर्ष के 228 दिन में डाउन वंदे भारत 184 दिन एवं अप वंदेभारत 177 दिन समय पर चली। मई, सितंबर, नवंबर 22 और इस वर्तमान माह फरवरी में वंदे भारत एक भी दिन लेट नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed