{"_id":"60cf8e5e8ebc3e331d4ad224","slug":"the-former-head-was-marrying-a-minor-daughter-child-line-stopped-meerganj-news-bly450419113","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान कर रहा था नाबालिग बेटी की शादी, चाइल्ड लाइन ने रुकवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान कर रहा था नाबालिग बेटी की शादी, चाइल्ड लाइन ने रुकवाई
विज्ञापन
marrige
- फोटो : DEMO PHOTO
शाही के दुनका इलाके का मामला, एक साथ दो बेटियों की कर रहा था शादी
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची टीम, मंगलवार को बाल कल्याण समिति के सामने होगा पेश
दुनका। नाबालिग लड़की की शादी कराने की शिकायत पर चाइल्ड लाइन ने दुनका पुलिस की मदद से शादी रुकवा दी। लड़की का पिता पूर्व प्रधान एक ही साथ अपनी दोनों लड़कियों की शादी कर रहा था। पुलिस जब शादी रुकवाने पहुंची तो वह भिड़ गया और नोकझोंक करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी। इसके बाद पहुंची चाइल्ड लाइन की टीम ने पूर्व प्रधान से लिखित में लिया कि जब तक वह लड़की को साक्ष्यों के साथ लेकर बाल कल्याण समिति के सामने पेश होगा, इससे पहले शादी करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
थाना शाही के एक गांव के पूर्व प्रधान की दो बेटियां की बारात अलग अलग गांवों से रविवार को आई थी। किसी ग्रामीण ने दो लड़कियों में एक के नाबालिग होने की सूचना महिला हेल्पलाइन को फोन करके दे दी। इस पर चाइल्ड लाइन की केंद्र समन्वयक आरती शर्मा ने शाही थाना प्रभारी को शादी रुकवाने के निर्देश दिए। इस पर चौकी इंचार्ज दुनका मौके पर पहुंचे और शादी रुकवा दी। हालांकि पूर्व प्रधान ने लड़की के बालिग होने का दावा करते हुए पुलिस टीम से नोकझोंक करने लगे, लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी। शाम करीब पांच बजे चाइल्ड लाइन की केंद्र समन्वयक आरती शर्मा और रजनी दुनका पहुंचीं। उनकी लड़की के पिता को बुलाकर लड़की को मंगलवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने को लिखित में लिया। इससे पहले लड़की की शादी करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। वहीं पूर्व प्रधान ने चुनवा की रंजिश में गलत सूचना देना का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
दुनका क्षेत्र में नाबालिग लड़की की शादी रुकवाई गई है। माता-पिता को लड़की को लेकर बाल कल्याण समिति के सामने उपयुक्त साक्ष्यों के साथ पेश होने का कहा गया है। - आरती शार्मा, केंद्र समन्वयक चाइल्ड लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज में भी रुकवाई नाबालिग की शादी
नवाबगंज। नाबालिग लड़की शादी करने की सूचना पर पहुंची चाइल्ड लाइन की टीम ने रुकवा दी। टीम ने लड़की के पिता को सोमवार को बाल कल्याण समिति के सामने अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा है।
नवाबगंज इलाके के गांव भानपुर में नाबालिग लड़की की शादी करने की सूचना पर पहुंची चाइल्ड लाइन की टीम ने पुलिस के सहयोग से शादी रुकवा दी। टीम के प्रभारी सौरभ ने लड़की के पिता से आयु संबंधी अभिलेख दिखाने को कहा तो वह नहीं दिखा सका। इसके बाद यह मामला बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया। सोमवार को लड़की का पिता बाल कल्याण समिति के सामने उसके आयु से संबंधित अभिलेख सौंपेगा। यदि लड़की बालिग साबित होती है तो शादी करवा दी जाएगी वरना उसके बालिग होने का इंतजार करना होगा। संवाद
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची टीम, मंगलवार को बाल कल्याण समिति के सामने होगा पेश दुनका। नाबालिग लड़की की शादी कराने की शिकायत पर चाइल्ड लाइन ने दुनका पुलिस की मदद से शादी रुकवा दी। लड़की का पिता पूर्व प्रधान एक ही साथ अपनी दोनों लड़कियों की शादी कर रहा था। पुलिस जब शादी रुकवाने पहुंची तो वह भिड़ गया और नोकझोंक करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी। इसके बाद पहुंची चाइल्ड लाइन की टीम ने पूर्व प्रधान से लिखित में लिया कि जब तक वह लड़की को साक्ष्यों के साथ लेकर बाल कल्याण समिति के सामने पेश होगा, इससे पहले शादी करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
थाना शाही के एक गांव के पूर्व प्रधान की दो बेटियां की बारात अलग अलग गांवों से रविवार को आई थी। किसी ग्रामीण ने दो लड़कियों में एक के नाबालिग होने की सूचना महिला हेल्पलाइन को फोन करके दे दी। इस पर चाइल्ड लाइन की केंद्र समन्वयक आरती शर्मा ने शाही थाना प्रभारी को शादी रुकवाने के निर्देश दिए। इस पर चौकी इंचार्ज दुनका मौके पर पहुंचे और शादी रुकवा दी। हालांकि पूर्व प्रधान ने लड़की के बालिग होने का दावा करते हुए पुलिस टीम से नोकझोंक करने लगे, लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी। शाम करीब पांच बजे चाइल्ड लाइन की केंद्र समन्वयक आरती शर्मा और रजनी दुनका पहुंचीं। उनकी लड़की के पिता को बुलाकर लड़की को मंगलवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने को लिखित में लिया। इससे पहले लड़की की शादी करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। वहीं पूर्व प्रधान ने चुनवा की रंजिश में गलत सूचना देना का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
दुनका क्षेत्र में नाबालिग लड़की की शादी रुकवाई गई है। माता-पिता को लड़की को लेकर बाल कल्याण समिति के सामने उपयुक्त साक्ष्यों के साथ पेश होने का कहा गया है। - आरती शार्मा, केंद्र समन्वयक चाइल्ड लाइन
विज्ञापन विज्ञापन
नवाबगंज में भी रुकवाई नाबालिग की शादी
नवाबगंज। नाबालिग लड़की शादी करने की सूचना पर पहुंची चाइल्ड लाइन की टीम ने रुकवा दी। टीम ने लड़की के पिता को सोमवार को बाल कल्याण समिति के सामने अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा है।नवाबगंज इलाके के गांव भानपुर में नाबालिग लड़की की शादी करने की सूचना पर पहुंची चाइल्ड लाइन की टीम ने पुलिस के सहयोग से शादी रुकवा दी। टीम के प्रभारी सौरभ ने लड़की के पिता से आयु संबंधी अभिलेख दिखाने को कहा तो वह नहीं दिखा सका। इसके बाद यह मामला बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया। सोमवार को लड़की का पिता बाल कल्याण समिति के सामने उसके आयु से संबंधित अभिलेख सौंपेगा। यदि लड़की बालिग साबित होती है तो शादी करवा दी जाएगी वरना उसके बालिग होने का इंतजार करना होगा। संवाद