{"_id":"624b41bb18561f5d9704b476","slug":"the-format-of-admission-will-be-decided-today-in-the-allahabad-university-allahabad-news-ald330214119","type":"story","status":"publish","title_hn":"इविवि में आज तय होगा प्रवेश का प्रारूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इविवि में आज तय होगा प्रवेश का प्रारूप
विज्ञापन
इविवि में आज तय होगा प्रवेश का प्रारूप
प्रयागराज। इस बार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित केंद्रीय विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीयूसीईटी) के माध्यम से इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में सत्र 2022-23 के तहत प्रवेश लिए जाएंगे। प्रवेश का प्रारूप क्या होगा, इस पर मंगलवार को निर्णय लिया जाएगा। प्रवेश परीक्षा भले ही एनएटीए के माध्यम से होगी, लेकिन प्रवेश की प्रक्रिया इविवि प्रशासन को ही पूरी करनी है।
प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करने के लिए इविवि में समाजशास्त्र विभाग के प्रो. आशीष सक्सेना को चेयरमैन और अर्थ एंड प्लेनेटरी साइंस विभाग के प्रो. जेके पति को कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीयूसीईटी के माध्यम से केवल स्नातक पाठ्यकमों की प्रवेश परीक्षाएं कराई जाएंगी। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से पाठ्यक्रमों का विवरण तैयार कर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) को भेजा चुका है। प्रवेश परीक्षा के बाद काउंसलिंग एवं प्रवेश संबंधी अन्य प्रक्रियाएं कैसे पूरी की जाएंगी, यह मंगलवार को तय होगा।
उधर, परास्नातक प्रवेश परीक्षा (पीजीएटी) के लिए अर्थशास्त्र विभाग के प्रो. प्रशांत कुमार घोष को निदेशक नियुक्त किया गया है। कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव के निर्देश पर रजिस्ट्रार प्रो. एनके शुक्ल ने इस बाबत नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। प्रो. घोष शैक्षणिक एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों के साथ नई जिम्मेदारी संभालेंगे। सत्र 2021-22 में कोविड के कारण पीजी में प्रवेश की प्रक्रिया देर से पूरी हुई। ऐसे में इविवि प्रशासन ने परास्नातक में प्रवेश की तैयारी अभी से शुरू कर दी है।