{"_id":"5cd71ea1bdec22073f3f121e","slug":"the-fog-fire-on-the-fci-member-in-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में एफसीआई सदस्य पर झोंका फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में एफसीआई सदस्य पर झोंका फायर
Sun, 12 May 2019 12:42 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 12 May 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
0 हॉलैंड हाल हास्टल के पास वारदात, पैसों के विवाद के बाद हुआ हमला
प्रयागराज। भारतीय खाद्य निगम के सदस्य चंद्रमोहन सिंह के ऊपर हॉलैंड हॉल हास्टल के पास तमंचे से फायर किया गया। सदस्य के गनर के दौड़ने के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। चंद्रमोहन ने कर्नलगंज थाने पहुंचकर चार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मेजा निवासी चंद्रमोहन का यहां बालसन चौराहे के पास आवास है। मार्च महीने में प्रदेश सरकार ने उनको एफसीआई ने सदस्य मनोनीत किया। उन्होंने पुलिस को बताया कि करीब तीन साल पहले नैनी निवासी प्रशांत मिश्रा को क्राशर प्लांट के लिए 29 लाख रुपये दिए थे। तीन साल बाद भी जब कोई काम आगे नहीं बढ़ा, तब उन्होंने प्रशांत से पैसे मांगे। उनका कहना है कि प्रशांत ने पैसे वापस करने में आनाकानी शुरू कर दी। काफी दबाव के बाद 10 लाख वापस कर दिए, लेकिन शेष 19 लाख वापस नहीं कर रहा था। इस पर उन्होंने नैनी थाने में प्रशांत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। इससे प्रशांत काफी नाराज हो गया और उनको धमकाना शुरू दिया।
प्रशांत उन पर मुकदमा वापस लेने के लिए भी दबाव बनाने लगा। बृहस्पतिवार को जब वह बालसन स्थित घर लौट रहे थे, तभी हालैंड हाल के पास पहुंचने पर प्रशांत ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक करके रोक लिया। उसके साथ कई लोग और भी थे। उनका आरोप है कि जैसे ही वह नीचे उतरे प्रशांत ने तमंचा निकाल लिया और उनके ऊपर फायर झोंक दिया। किसी तरह झुककर उन्होंने अपनी जान बचाई। फायर होते ही उनके गनर ने प्रशांत क ो दौड़ाया।
विज्ञापन
प्रशांत गाड़ी छोड़कर ही आगे भाग गया। तब वहां तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद सदस्य चंद्रमोहन ने कर्नलगंज थाने पहुंचकर आरोपी समेत आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर कर्नलगंज अनूप सिंह के मुताबिक मौके पर जांच पड़ताल की गई लेकिन फायरिंग के कोई निशान नहीं मिले। मामले की विवेचना कराई जा रही है।