फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The earth burned like a hot pan... the wind blazed like flames

Prayagraj News: गर्म तवे सी दहकी धरती... लपटों की तरह लगी हवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
The earth burned like a hot pan... the wind blazed like flames
भीषण गर्मी ने लोगों के दिन का चैन छीन लिया है और रात की नींद भी हराम कर दी है। गर्म हवा के थपेड़ों की वजह से लोग घर से निकलने से कतरा रहे हैं। रविवार को लगातार दूसरे दिन प्रयागराज, बांदा के बाद प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म जिला रहा। अधिकतम तापमान 45.7 और न्यूनतम 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है।
विज्ञापन

इस वर्ष गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। पिछले नौ दिन से लू लोगों का कड़ा इम्तिहान ले रही है। सुबह सात बजे के बाद से ही टंकी का पानी खौलने लगता है। घर की छत तपने लगती है। वहीं, सुबह 10 बजे के बाद सड़कें गर्म तवे की तरह धधकने लगती हैं। दोपहर 12 से शाम चार बजे तक ऐसा लगता है जैसे आसमान से आग बरस रही हो। रोंगटे खड़े कर देने वालीं गर्म हवाएं लोगों को छांव ढूंढ़ने पर मजबूर कर देती हैं।
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. शैलेष राय का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते सोमवार के बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं।

------------------
पिछले नौ दिन में तापमान का हाल
तारीख अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
18 अप्रैल 44.0 डिग्री सेल्सियस 22.2 डिग्री सेल्सियस

19 अप्रैल 44.4 डिग्री सेल्सियस 25.0 डिग्री सेल्सियस
20 अप्रैल 44.6 डिग्री सेल्सियस 24.0 डिग्री सेल्सियस

21 अप्रैल 43.2 डिग्री सेल्सियस 24.8 डिग्री सेल्सियस
22 अप्रैल 43.7 डिग्री सेल्सियस 24.8 डिग्री सेल्सियस
23 अप्रैल 44.4 डिग्री सेल्सियस 23.6 डिग्री सेल्सियस
24 अप्रैल 45.2 डिग्री सेल्सियस 23.6 डिग्री सेल्सियस
25 अप्रैल 45.5 डिग्री सेल्सियस 23.6 डिग्री सेल्सियस
26 अप्रैल 45.7 डिग्री सेल्सियस 26.3 डिग्री सेल्सियस

------------------
अधिकतम तापमान- 45.7 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान- 26.3 डिग्री सेल्सियस

सूर्योदय- 6:31

सूर्यास्त- 5:31

सोमवार को तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चलेंगी, तापमान में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed