फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The district is shaken by the murder of relatives, honor killing has happened before too.

Prayagraj Crime News : रिश्तों के कत्ल से दहलता रहा है जिला, पहले भी हो चुकी है ऑनर किलिंग

Mon, 09 Sep 2024 11:45 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 09 Sep 2024 11:45 AM IST
सार

धूमनगंज में दो बेटियों की हत्या करने के बाद आत्महत्या करने की यह पहली घटना नहीं है। इस तरह की कई घटनाएं जिले में हो चुकी हैं। शहर और ग्रामीण इलाका कोई भी इससे अछूता नहीं रहा है। 

विज्ञापन
The district is shaken by the murder of relatives, honor killing has happened before too.
हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धूमनगंज में रिश्तों के कत्ल की रविवार को हुई वारदात शहर भर में चर्चा का विषय बनी रही। हालांकि, जिला पहले भी इस तरह की घटनाओं से दहलता रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं जिनमें क्षणिक आवेश में पूरा का पूरा परिवार खत्म हो गया।

विज्ञापन

एक घर में मिली थी पांच लाशें, फैली थी सनसनी

21 अगस्त 2018 को धूमनगंज के पीपलगांव स्थित एक घर में महिला व तीन बेटियों की नृशंस हत्या के बाद पति फांसी पर लटक गया था। महिला की लाश फ्रिज, एक बेटी की लाश आलमारी व दूसरी बेटी की लाश सूटकेस जबकि तीसरी बेटी जमीन पर मृत पड़ी मिली थी। पुलिस ने जांच के बाद खुलासा किया था कि फंदे पर लटके मिले मनोज कुशवाहा (30) ने ही पहले पत्नी सुनीता को मारा और फिर एक-एक कर बेटियों सृष्टि (8), शिवानी (6) और श्रेया (3) को मौत के घाट उतारने के बाद खुद फंदे पर लटक गया।

विज्ञापन

 

मां-तीन बेटियों की हत्या, पति ने फांसी लगाई

16 अप्रैल 2022 को नवाबगंज के खागलपुर गांव में ऐसी ही वारदात हुई। यहां पत्नी प्रीती (38) व तीन बेटियों माही(12),पीहू(8),कुहू (तीन) की गला रेतकर हत्या के बाद पति राहुल तिवारी फांसी पर लटक गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी, दो बच्चों को गोली से उड़ाकर की खुदकुशी

16 मई 2020 को पड़िला स्थित ग्रुप कमांड सेंटर में सीआरपीएफ जवान विनोद कुमार यादव ने पत्नी विमला यादव, बेटे संदीप और बेटी सिमरन की हत्या कर खुदकुशी कर ली थी। उसने तीनों को पहले गोली से उड़ा दिया और फिर फांसी पर लटक गया था।

पत्नी-बेटे को मारकर फांसी लगाई

27 अक्तूबर 2019 को पुलिस लाइन में रहने वाले गोविंदनारायण ने पत्नी चंद्रा देवी और बेटे सोनू की हत्या करने के बाद फंदे पर लटककर जान दे दी थी। पुलिस विभाग में फॉलोअर गोविंदनारायण ने घरेलू कलह और बीमारी से तंग आकर उसने यह कदम उठाया था।

पत्नी को मारा, फिर खुद चुन ली मौत

25 मार्च 2021 को घूरपुर के बलापुर गांव में रहने वाले सरवन ने पहले अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद पेड़ पर बनाए फंदे से लटककर जान दे दी। दोनों के शव कुछ दूरी पर मिले। पत्नी की हत्या से पहले उसने पुलिस को फोन कर जुर्म कबूला और यह भी कहा कि वह जान देने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed