फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The death of a young man from Mumbai at the Quarantine Center in Prayagraj created a stir

प्रयागराज में क्वारंटीन सेंटर में मुंबई से आए युवक की मौत से मचा हड़कंप

Sun, 17 May 2020 12:53 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 17 May 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
The death of a young man from Mumbai at the Quarantine Center in Prayagraj created a stir
prayagraj news - फोटो : prayagraj

लालापुर थाना क्षेत्र के पंडुवा गांव में तीन दिन पहले मुंबई से लौटे एक व्यक्ति की क्वारंटीन सेंटर में मौत हो गई। प्रवासी की मौत के बाद ग्रामीणों व अन्य क्वारंटीन सेंटर में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


लालापुर थाना क्षेत्र के पंडुआ गांव निवासी मो. मुस्लमीन (38) पुत्र मो. नईम परिवार के साथ मुंबई के उल्हास नगर में रहता था। बीती 13 मई को निजी वाहन से अपनी पत्नी नूरजहां व दो वर्षीय पुत्र मो. अमान, गांव के मतलूम व अनवार के साथ मुंबई से अपने गांव आया था। गांव आने के बाद सभी को गांव के ही परिषदीय विद्यालय में क्वारंटीन कर दिया गया था। शनिवार रात करीब 11 बजे मुस्लमीन को सीने में हल्का दर्द शुरू हुआ और दर्द धीरे-धीरे बढ़ने लगा।
विज्ञापन


देर रात करीब दो बजे तेज हो गया और वह तड़पने लगा। साथियों ने एंबुलेंस को फोन किया गया, लेकिन जब तक एंबुलेंस पहुंचती, तब तक क्वारंटीन सेंटर पर ही मुस्लमीन की मौत हो गई। मुस्लमीन की मौत की सूचना पर क्षेत्राधिकारी बारा आरपी दोहरे, नायब तहसीलदार रविकांत द्विवेदी, राजस्व निरीक्षक तेज नारायण शुक्ल, हंसराज जैसवार, संतोष मिश्र, थानाध्यक्ष लालापुर संतोष कुमार सिंह और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ डॉक्टरों की टीम के साथ मौके पहुंचे। टीम ने क्वारंटीन सेंटर में जांच पड़ताल की। शनिवार सुबह 11 बजे आई स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस से शव को कोरोना जांच के लिए प्रयागराज लेकर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

The death of a young man from Mumbai at the Quarantine Center in Prayagraj created a stir
prayagraj news - फोटो : prayagraj
पंड़ुआ परिषदीय विद्यालय में क्वारंटीन 55 लोगों में से एक मुस्लमीन की जब तबीयत खराब हुई तो वह दर्द से तड़पता रहा और दो घंटे तक दीवार से अपना सीना टकराकर चिल्लाता रहा। लेकिन कोरोना के खौफ के कारण कोई उसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। यहां तक कि दो साल के मासूम बेटे को लेकर कमरे के बाहर बैठी आठ माह की गर्भवती पत्नी भी बेबसी में अपने शौहर को तड़प-तड़प कर मरते हुए देख थी। 

करीब एक साल पहले अपनी पत्नी और बेटे अमान को लेकर मुंबई गया मुस्लमीन वहां पर फर्नीचर बनाने का काम करता था। उसी से अच्छी आमदनी होती थी। जब से कोरोना की वजह से लॉकडाउन हुआ तब से मुस्लमीन परेशान था, क्योंकि उसकी पत्नी गर्भवती थी। किसी तरह से जुगाड़ करके निजी वाहन से 13 मई को घर पहुंचा था। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे गांव के ही परिषदीय विद्यालय में क्वारंटीन कर दिया गया था।

शनिवार रात में 11 बजे करीब उसके सीने में दर्द उठा। पहले तो किसी ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन, 12.30 बजे के आस-पास दर्द ज्यादा बढ़ गया। मुस्लमीन चीखने लगा। उसकी चीख सुनकर वहां क्वारंटीन लोग भागकर स्कूल के बाहर भाग गए। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मुस्लमीन अपना सीना स्कूल की दीवार पर जोर-जोर से मार कर चिल्ला रहा था। लेकिन, कोई मदद के लिए आगे नहीं आ रहा था। सब डरे हुए थे कि वह कोरोना संक्रमित है। पता चलने पर रात में गांव के लोग एवं प्रधानपति पहुंचे जरुर, लेकिन तब तक में उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed