फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The crown of silver worn by Rita, welcome to the wreath of 101 kg

रीता को पहनाया चांदी का मुकुट, 101 किलो की माला से स्वागत

Tue, 11 Apr 2017 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 11 Apr 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
The crown of silver worn by Rita, welcome to the wreath of 101 kg
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार इलाहाबाद पहुंचीं डॉ.रीता बहुगुणा जोशी का सोमवार को जोरदार स्वागत हुआ। शहर के तमाम स्थानों पर रीता जोशी के लिए स्वागत कार्यक्रम हुए। कहीं उन्हें चांदी का मुकुट पहनाया गया तो कहीं 101 ओर 51 किलो की माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। छात्रसंघ के पूर्व मंत्री अभिषेक शुक्ल की ओर से कुंदन गेस्ट हाउस में रीता के लिए स्वागत समारोह भी आयोजित किया गया। यहां काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं रीता जोशी के समर्थक उपस्थित हुए।
विज्ञापन


स्वागत समारोह नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, कुंज बिहारी मिश्र, विजय मिश्र, मानस त्रिपाठी, गौरव तिवारी की मौजूदगी में रीता जोशी को चांदी का मुकुट एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इसके पूर्व सुबह तेलियरगंज चुंगी पर विजय द्विवेदी, भाजपा गंगापार अध्यक्ष अमर नाथ तिवारी, रोहित शुक्ला आदि ने एमएनएनआईटी गेट पर विश्वविद्यालय के छात्रों ने 101 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। इविवि छात्रसंघ पर छात्रनेता विजय मिश्र, लक्ष्मी टाकीज चौराहे पर समाजसेवी रतन दीक्षित, पार्षद आनंद अग्रवाल आदि ने उनका स्वागत किया। रीता जोशी के काफिले में खासी भीड़ रही।
विज्ञापन


शाम को प्रेसवार्ता के बाद उन्होंने फायर बिग्रेड चौराहे पर स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा, मेडिकल चौराहे पर लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा एवं बालसन चौराहे पर दीनदयाल उपाध्याय और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान पवन श्रीवास्तव, शशि वार्ष्णेय, देवेंद्र नाथ मिश्र, विशाल अग्रवाल, विजय बहादुर सिंह, सुमित श्रीवास्तव, राघवेंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे। उधर, विश्व हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास दुबे ने डॉ.रीता के आवास पर जाकर स्वागत किया। अधिवक्ता आशुतोष त्रिपाठी, हरिओम उपाध्याय, सुरेंद्र नाथ मिश्रा आदि ने भी कैबिनेट मंत्री का माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed