फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The crowd grew intercepted campaign

भीड़ बढ़ी तो बीच में रोका अभियान

Fri, 01 May 2015 02:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Fri, 01 May 2015 02:33 AM IST
विज्ञापन
The crowd grew intercepted campaign
इलाहाबाद। नगर निगम ने बृहस्पतिवार को करेली, करेलाबाग क्षेत्र में अतिक्रमण अभियान चलाया। इस दौरान दो स्थानों पर अफसरों को विरोध का भी सामना करना पड़ा। अभियान के दौरान जबरदस्त भीड़ की वजह से अफसरों के पसीनें छूट गए। बवाल की आशंका को देखते हुए दिन में करीब डेढ़ बजे अभियान रोक दिया गया। इस दौरान रोड पटरी से गुमटी-ठेलों के साथ ग्रीनरी, दुकानों के बाहर टिन शेड तोड़े गए।
विज्ञापन


करेली सहित कई थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी के साथ नगर निगम का दस्ता अतिक्रमण प्रभारी एसएल यादव एवं अतिक्रमण निरीक्षक पीयूष मोहिले के नेतृत्व में सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे करेली पहुंचा। यहां पावर हाउस के पास से कार्रवाई शुरू हुई। यहां से मस्तान मार्केट, मस्तान मार्केट चौराहा, बैंक ऑफ बड़ौदा मार्ग, सोलह मार्केट और वहां से अबुबकर मस्जिद के पहले तक रोड पटरी पर लगे गुमटी-ठेले ध्वस्त किए गए। कई दुकानों के आगे लगे टिन शेड और घरों के आगे कब्जा कर बनाई गई ग्रीनरी और दीवार भी तोड़ी गई। कार्रवाई के दौरान सड़क, गलियों में बड़ी संख्या में लोग भी जुटने लगे।
विज्ञापन


सोलह मार्केट के पास एक दुकान के बाहर जेसीबी से टिन शेड तोड़ने के दौरान शटर भी उखड़ गया। इससे दुकानदार सहित स्थानीय लोग भड़क गए और जेसीबी को घेर लिया। नारेबाजी करते हुए लोगों ने मुआवजा का मांग की। इस बीच पुलिस ने मामला संभाला और लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद दस्ता करेलाबाग में हरी मजार चौराहा तक कार्रवाई की। यहां भी एक व्यक्ति ने विरोध किया लेकिन पुलिस ने तत्काल मामला संभाला लिया। इस दौरान 117 गुमटी, ठेले, ग्रीनरी, दीवार, टिन शेड ध्वस्त किए गए। कार्रवाई के दौरान लगातार भीड़ बढ़ने और इससे आगे बवाल की आशंका का देखते हुए करीब डेढ़ बजे कार्रवाई बंद कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed