फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The criminal who threatened actor Salman created a ruckus, vandalized the house

प्रयागराज: अभिनेता सलमान को धमकाने वाले अपराधी ने किया बवाल, घर पर चढ़कर की तोड़फोड़

Sun, 01 Oct 2023 05:40 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 01 Oct 2023 05:40 AM IST
सार

करेली इलाके में शनिवार की रात जमकर बवाल हुआ। शेरा नाम के युवक ने घर पर चढ़कर तोड़फोड़ की और दो लाख की रंगदारी मांगी. आरोपी के खिलाफ बॉलीवुड के अभिनेता सलमान खान को धमकी देने का भी मुकदमा दर्ज हो चुका है। 

विज्ञापन
The criminal who threatened actor Salman created a ruckus, vandalized the house
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाॅलीवुड अभिनेता सलमान खान को धमकी देने वाले शेरा व उसके 10 साथियों ने शुक्रवार को करेली में जमकर बवाल किया। घर पर चढ़कर तोड़फोड़ की और दो लाख रंगदारी मांगी। 12 हजार रुपये भी लूट ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

मो. इशाक करेली स्कीम में रहता है। उसने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम सात बजे वह बैंक ऑफ बड़ौदा के पास स्थित अपने दूसरे घर पर था। उसी समय शेरा व उसके 10 साथी जबरन घर में घुस गए और उसे बुलाने लगे। खिड़की से झांककर देखा तो सभी लाठी, सरिया व अन्य धारदार हथियारों से लैस थे। वह बाहर नहीं निकला तो आरोपी गालीगलौज करते हुए दो कार व एक बाइक में तोड़फोड़ करने लगे।

विज्ञापन

इसके साथ ही एक कार में रखा पर्स, जिसमें कागजात व 12 हजार नकद थे वह लेकर भाग निकले। जाते समय परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी। इससे पहले दो लाख रुपए रंगदारी भी मांगी। करेली इंस्पेक्टर अमरनाथ राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि शेरा शाहगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसपर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed