फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The contractor 's wife shot herself , flew

ठेकेदार की पत्नी ने खुद को गोली से उड़ाया

Mon, 29 Jun 2015 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 29 Jun 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
झूंसी (इलाहाबाद)। शहर से सटे झूंसी इलाके में रविवार दोपहर ठेकेदार की पत्नी ने घर के भीतर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसने गले पर नाल सटाकर ट्रिगर दबाया था। बच्चों की चीख-पुकार पर पड़ोसियों को पता चला तो पति समेत परिवार के लोग आए। झूंसी थाने की पुलिस भी पहुंची। परिवार के लोगों से बातचीत के बाद पुलिस का दावा है कि महिला ने भतीजे के शादी के दौरान कहासुनी से दुखी होकर खुदकुशी की।
विज्ञापन


हंडिया में ढोकरी गांव का मूल निवासी जय कुमार यादव कुछ साल पहले झूंसी में लीलापुर रोड पर चक थानूपुर गांव में परिवार सहित बस गया था। वह ठेकेदारी करता है। परिवार में पत्नी निशा देवी (35) के अलावा दो बच्चे श्रेया (12) और पुत्र अस्मित (5) हैं। रविवार दोपहर जय कुमार घर में नहीं था। निशा देवी बच्चों के साथ घर में थी। तभी करीब ढाई बजे घर में गोली चलाने की आवाज के बाद पड़ोसियों ने श्रेया और अस्मित की चीख पुकार सुनी तो चौंक गए। पड़ोसियों ने घर के भीतर जाकर देखा तो दूसरे तल के कमरे में निशा देवी की रक्तरंजित लाश पड़ी थी। उसका सिर उड़ गया था। पास में ही जय कुमार की दोनाली बंदूक पड़ी थी। कमरे की फर्श और दीवारों पर खून के छींटे और सिर के टुकडे़ पडे़ थे। पड़ोसी गांव नारायण दास का पूरा के प्रदान रामअवध भी करीब ही थे। उन्होंने मौके से ही पुलिस को खबर दी। कुछ देर में निशा का पति जय कुमार भी आ गया।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर छानबीन और पति जय कुमार से पूछताछ के बाद माना कि निशा ने लाइसेंसी दोनाली बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या की थी। उसने गर्दन पर नाल सटाकर शायद पैर से ट्रिगर दबाया होगा। पति ने बताया कि इधर कुछ दिन से निशा गुमसुम और उदास रहती थी। आठ जून को उसके भतीजे की शादी में रंग डालने की रस्म के दौरान किसी बात पर निशा खिन्न हो गई थी। तब से वह सामान्य नहीं हो सकी। उसने अपने जेठ से शादी के दौरान की घटना के लिए माफी भी मांगी थी। अनुमान है कि उसी घटना के चलते तनाव में निशा ने खुद को गोली से उड़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed