फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The city remained in the grip of traffic jam, long queue of vehicles on the new Yamuna bridge

Prayagraj : जाम की चपेट में रहा शहर, नए यमुना पुल पर लगी वाहनों की लंबी कतार, एंबुलेंस भी रेंगती रही

Wed, 19 Feb 2025 04:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 19 Feb 2025 04:45 PM IST
सार

शहर के कई हिस्से बुधवार को भी भीषण जाम से जूझते नज़र आए। लेप्रेसी चौराहेे से तीन किलोमीटर पहले से पूरे नए यमुना पर भी सुबह से ही वाहन सड़कों पर रेंगते रहे।

विज्ञापन
The city remained in the grip of traffic jam, long queue of vehicles on the new Yamuna bridge
नए यमुना ब्रिज पर लगा भीषण जाम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शहर के कई हिस्से बुधवार को भी भीषण जाम से जूझते नज़र आए। लेप्रेसी चौराहेे से तीन किलोमीटर पहले से पूरे नए यमुना पर भी सुबह से ही वाहन सड़कों पर रेंगते रहे। सामान्य तौर पर बाइक और कार से किया जाने वाला करीब 15 मिनट का सफर तय करने में दोघंटे से ज्यादा वक्त लगता रहा। इस दौरान पुल पर चित्रकूट से प्रयागराज जा रही एक एंबुलेंस भी जाम मेंं फंसी रही। एंबुलेंस से एक महिला को इलाज के लिए प्रयागराज स्थित स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल ले जाया जा रहा था।

विज्ञापन

एंबुलेंस में मौजूद छवि कुमार ने बताया कि उनकी चाची सड़क हदासे में घायल हो गई थीं। वह चित्रकूट में चार पहिया वाहन की चपेट में आने से घायल हो गई हैं। उन्हें इलाज के लिए चित्रकूट के एक अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन हालत ठीक नहीं होने की वजह से उन्हें प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरु अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन, यहां आने के दौरान भीषण जाम लगने से उन्हें अस्पताल पहुंचा पाना मुश्किल हो गया।

विज्ञापन

 

जाम में स्थानीय लोग और श्रद्धालू भी हुए परेशान

नए यमुना पुल पर जाम के चलते स्थानीय लोग और महाकुंभ मे आ रहे श्रद्धालू भी बेहद परेशान हुए। नैनी इलाके में कपड़ा कपड़े का कारोबार करने वाले राकेश चंद्र दुबे ने कहा कि जाम की वजह से हर दिन परेशान होना पड़ रहा है। नैनी से सिविल लाइंस क्षेत्र में जाने का था, लेकिन करीब डेढ़ घंटे से पुल पर ही हूं। जाम के चलते हमारा कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो गया है। जनरल स्टोर की दुकानों में कई सामानों की किल्लत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed