फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   the checking of low standerd sanitiser

गुणवत्ता विहीन सैनिटाइजर की जांच

Tue, 26 May 2020 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
the checking of low standerd sanitiser
चौक इलाके में पकड़े गए सैनिटाइजर के अधोमानक पाए जाने के बाद औषधि निरीक्षक ने जिले भर में नकली सैनिटाइजर की धरपकड़ को जांच अभियान शुरू कर दिया है। जिले के करीब चार हजार सूचीबद्ध मेडिकल स्टोर हैं। लॉक डाउन के दौरान लगभग सभी स्टोरों पर सैनिटाइजर की बिक्री की जा रही है। करीब डेढ़ महीने पहले चौक बाजार में कोतवाली के सामने इत्र व्यवसायी के यहां से औषधि निरीक्षक ने भारी मात्रा में नकली सैनिटाइजर बरामद किए गए थे। दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज कराकर जांच के लिए सैनिटाइजर के नमूने जांच के लिए लखनऊ भेजे गए थे।
विज्ञापन

अब जांच रिपोर्ट आने के साथ ही साफ हो गया है कि सीज किए गए सैनिटाइजर मानक के अनुरूप नहीं थे। औषधि निरीक्षक गोविंद लाल गुप्ता के मुताबिक जिले भर में सैनिटाइजर की जांच की जा रही है। तीन दिन में मेजा, बहरिया, करछना इलाकों में की गई जांच में कहीं नकली सैनिटाइजर बिकते नहीं मिले। कई स्थानों पर बिक्री मूल्य भी जांचे गए। उन्होंने बताया कि जांच अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed