फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The case of liv-in in Dhumananjanj, at the moment, was not ready for marriage, Pramod

धूमनगंज में लिव इन का मामला, फिलहाल शादी के लिए राजी नहीं थे प्रमोद

Sat, 25 May 2019 12:44 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 25 May 2019 12:44 AM IST
The case of liv-in in Dhumananjanj, at the moment, was not ready for marriage, Pramod
लिव इन - फोटो : लिव इन
धूमनगंज के प्रीतमनगर में रहने वाले प्रिंसिपल प्रमोद का उनकी लिव इन पार्टनर के साथ शादी की बात को लेकर आए दिन विवाद होता था। वह शादी करना चाहती थी जबकि प्रिंसिपल फिलहाल इसके लिए राजी नहीं थे। पुलिस का मानना है कि इसी बात को लेकर फिर हुए झगड़े के बाद उन्होंने यह कदम उठा लिया। 


प्रिंसिपल प्रमोद की पहली पत्नी की करीब डेढ़ साल पहले मौत हो चुकी थी। हार्टअटैक आने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके थे। करीब छह महीने बाद प्रमोद की मुलाकात मनौरी निवासी राखी से हुई थी। कुछ दिनों बाद वह उनके प्रीतमनगर स्थित घर में आकर रहने लगी। पुलिस के मुताबिक, राखी शादी करना चाहती थी जबकि प्रमोद फिलहाल इसके लिए राजी नहीं थे। दरअसल, छह महीने बाद बेटी दिव्या की शादी तय है। परिवारवालों का कहना है कि वह बेटी की शादी के बाद ही राखी से शादी करना चाहते थे। इसी बात पर आए दिन दोनों के बीच विवाद होता था। 


पिता की मौत के बाद तीनों बच्चों का बुरा हाल रहा। जुड़वा बेटे विक्रम व विराट 10वीं में पढ़ते हैं जबकि बेटी दिव्या बीएड कर रही है। घटना के बाद बेटे कुछ बोलने की हालत में नहीं थे तो बेटी के भी आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। हाल ही में दिव्या का रिश्ता कौशाम्बी के अरई गांव में तय हुआ था और इसी साल नवंबर में शादी होनी थी। बेटी की शादी तय होने के बाद प्रमोद बेहद खुश थे। घर में खुशी का माहौल था लेकिन, शुक्रवार को हुई घटना के बाद मातम छा गया। घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों का कहना था कि घर की खुशियों को किसी की नजर लग गई। 
विज्ञापन

The case of liv-in in Dhumananjanj, at the moment, was not ready for marriage, Pramod
dhoomanganj - फोटो : प्रयागराज
प्रिंसिपल प्रमोद के शरीर में दो जख्मों के निशान मिलने से पुलिस काफी देर तक उलझी रही। मौका मुआयना करने वाले पुलिसकर्मियों ने बताया कि राखी को एक गोली कनपटी पर मारी गई थी। गोली बेहद करीब से मारे जाने के कारण उसके सिर के चीथड़े उड़ गए थे। मांस के लोथड़े दीवार पर चिपके मिले। उधर प्रमोद के सीने के साथ ही सिर में भी जख्म मिला। इसे लेकर पुलिस बहुत देर तक पशोपेश में रही। उधर प्रत्यक्षदर्शी भी इस बात को लेकर तरह-तरह की चर्चा करते दिखे। हालांकि जांच पड़ताल के बाद पुलिस का कहना है कि प्रमोद ने दो फायर किए। पहने फायर में गोली सिर को छूते हुए निकल गई। इसके बाद किए गए दूसरे फायर में गोली सीने में लगी।  

The case of liv-in in Dhumananjanj, at the moment, was not ready for marriage, Pramod
dhoomanganj - फोटो : प्रयागराज
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, परिवारवालों से पूछताछ में एक चौंकाने वाली बात पता चली है। उन्होंने बताया कि प्रमोद के पास तमंचा कहां से आया, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। लेकिन एक दिन पहले ही प्रिंसिपल ने किसी से कारतूस मंगाया था। शाम को कोई व्यक्ति पैकेट में कारतूस लेकर प्रमोद को देने पहुंचा था जिसे परिवार के ही एक सदस्य ने देख लिया था। हालांकि इस बारे में पूछने पर वह बात को टाल गए थे। उधर जांच के दौरान पुलिस को कमरे से तीन खोखों के साथ चार कारतूस भी मिले हैं। 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed