फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The caller to the police station - the inspector threatened, being caught in the blame will send him to jail

बाहुबली के भतीजे को बचाने का आरोप : थाने में बुलाकर एसओ- दरोगा ने धमकाया, मुकदमे में फंसाकर भेज देंगे जेल

Thu, 22 Jun 2023 06:11 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 22 Jun 2023 06:11 AM IST
सार

बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्र के भतीजे सतीश मिश्र उर्फ पप्पू पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाने वाले अंकित यादव ने कहा कि थाने में बुलाकर एसओ और दरोगा ने उसे धमकाया। कहा दोबारा शिकायत लेकर आए तो जेल भेज देंगे। 

विज्ञापन
The caller to the police station - the inspector threatened, being caught in the blame will send him to jail
विधायक विजय मिश्रा (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाहुबली विजय मिश्र के भतीजे सतीश उर्फ पप्पू मिश्रा पर जार्जटाउन थाने में केस दर्ज कराने वाले अंकित यादव ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि एसओ धीरेंद्र सिंह व दरोगा अमित कुमार ने थाने में बुलाकर गालीगलौज की और धमकाया। पप्पू मिश्रा के खिलाफ दोबारा शिकायत लेकर आने पर फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी। उधर एसओ ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

विज्ञापन

फतेहपुर बिछुआ, टैगोर टाउन निवासी भुक्तभोगी का कहना है कि 20 जून को दोपहर में उसके पास दरोगा का फोन आया। उसने कहा कि घटनास्थल का नक्शा बनाना है ऐसे में थाने आ जाओ। थाने पहुंचने पर भाई को बाहर भेज दिया गया। इसके बाद एसओ व दरोगा ने उसे गालियां देनी शुरू कर दी। कहा कि पप्पू मिश्रा के खिलाफ अब शिकायत लेकर आए तो अच्छा नहीं होगा। जूते से पिटाई करने की भी धमकी दी।

विज्ञापन


पीड़ित का कहना है कि उसने 13 जून को पप्पू मिश्रा पर गालीगलौज व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया था। बताया कि वह सीपी शर्मा क्लासेस के पास गया था तभी काले रंग की थार से आए पप्पू ने उसे राह चलते रोककर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी। उसने बताया कि मार्च 2021 में उसकी बहन ने सतीश उसकी पत्नी वैशाली व बेटे ऋषभ निवासी अल्लापुर पर मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी मुकदमे की पैरवी न करने के लिए उसे धमकाया गया। उधर अंकित व उसके परिजनों ने वीडियो वायरल कर भी गुहार लगाई है। इसमें कहा है कि थाने में गालीगलौज, धमकाए जाने से पूरा परिवार दहशत में है। माफिया के खिलाफ शिकायत करने पर उनसे यह सलूक किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री समेत अफसरों से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

एसओ बोले- झूठे हैं इल्जाम

उधर जार्जटाउन एसओ धीरेंद्र सिंह ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने बताया कि 13 जून को दर्ज मुकदमे के संबंध में घटनास्थल के आसपास का सीसीटीवी फुटेज देखा गया। इसमें पता चला है कि युवक खुद पप्पू मिश्रा की गाड़ी का पीछा कर रहा था। थाने में इस संबंध में पूछताछ करने पर वह झूठा आरोप लगा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed