फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The bride fled with her lover on the pretext of going to the toilet, the baraatis kept waiting for them

Prayagraj : शौच के बहाने निकली दुल्हन प्रेमी संग फरार, इंतजार करते रहे बराती

Sat, 10 May 2025 04:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 10 May 2025 04:37 PM IST
सार

सुल्तानपुर से विदाई के बाद कौशाम्बी लौट रही एक बरात के साथ रही वधू लघुशंका का बहाना बनाकर वाहन से उतरी और अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस दौरान बराती करीब एक घंटे तक मऊआइमा फोरलेन हाईवे पर उसका इंतजार करते रहे।

विज्ञापन
The bride fled with her lover on the pretext of going to the toilet, the baraatis kept waiting for them
दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुल्तानपुर से विदाई के बाद कौशाम्बी लौट रही एक बरात के साथ रही वधू लघुशंका का बहाना बनाकर वाहन से उतरी और अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस दौरान बराती करीब एक घंटे तक मऊआइमा फोरलेन हाईवे पर उसका इंतजार करते रहे। कौशाम्बी से एक बरात बृहस्पतिवार को सुल्तानपुर गई थी। वधू का किसी और से प्रेम प्रसंग था, जिसके चलते वह जयमाल और सात फेरों के लिए तैयार नहीं थी। हालांकि, परिजनों के दबाव में आकर वह तैयार हो गई, जिसके बाद सभी रस्में पूरी कराई गईं।

विज्ञापन


शुक्रवार को विदाई के समय भी वधू ने जमकर ड्रामा किया। हालांकि, समझा बुझाकर उसकी विदाई करा दी गई। वर-वधू कार से कौशाम्बी के लिए निकले और साथ ही अन्य बरातियों के वाहन भी चलते रहे। वर-वधू की कार मऊआइमा फोरलेन हाईवे स्थित गणेशगंज के पास पहुंची तो वधू ने लघुशंका की बात कही। इसपर वर ने एक बोतल में पानी देकर उसे थोड़ी दूर पर स्थित झाड़ियों की ओर भेज दिया। बताते हैं कि लघुशंका के बहाने गई वधू एक घंटे तक नहीं लौटी।
विज्ञापन

 

बिना दुल्हन के लौटी बरात

इसके बाद वर और उसके दोस्तों ने झाड़ियों में तलाश की लेकिन वधू का कहीं पता नहीं चला। पास में पशुओं को चरा रहे ग्रामीणों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि बाइक पर एक दुल्हन बैठकर प्रतापगढ़ की ओर गई है। इसकी जानकारी फोन कर सुल्तानपुर निवासी वधू पक्ष को दी गई, जिसके बाद उन्होंने अपने फोन बंद कर लिए। कुछ बरातियों ने रामफल इनारी पुलिस चौकी पहुंच कर घटना की जानकारी पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने ध्यान नहीं दिया और वधू के परिजनों से बात करने के लिए कहा। इसके बाद बराती बिना दुल्हन के ही कौशाम्बी लौट गए। बताते हैं कि जिस स्थान से वधू भागी, वह काफी सुनसान है और मऊआइमा-प्रतापगढ़ सीमा क्षेत्र में आता है। इंस्पेक्टर मऊआइमा पंकज अवस्थी ने ऐसे किसी मामले की जानकारी से इन्कार किया है।

मेजा में घर से भागे प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी, देखती रह गई पुलिस

मेजा से दो रोज पहले घर से भागे प्रेमी जोड़े ने मंदिर में शादी रचा लिया। दोनों बालिग हैं। जेवनिया चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने बताया कि मदरा की युवती मांडा के दसवार के निखिल के साथ दो रोज पहले घर से भागी थी। उसकी खोजबीन की जा रही थी लेकिन प्रेमी जोड़े ने एक मंदिर में शादी रचा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed