{"_id":"5eadbe4b8ebc3e909943a6b1","slug":"the-accused-of-selling-liquor-released-with-18000-rupees-the-policeman-arrested-allahabad-news-ald2748143178","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब बेचने के आरोपी को 18000 रुपये लेकर छोड़ा, सिपाही गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब बेचने के आरोपी को 18000 रुपये लेकर छोड़ा, सिपाही गिरफ्तार
विज्ञापन
कर्नलगंज पुलिस ने शराब बेचने के आरोपी को 18000 रुपये लेकर छोड़ने के आरोप में क्राइम ब्रांच के सिपाही विनोद मौर्य को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ रंगदारी मांगने के अलावा भ्रष्टाचार अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया गया है। कर्नलगंज पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिपाही शुक्रवार रात चोरी से शराब बेचने की सूचना पर कटरा एसबीआई के पास रहने वाले साजन पटेल के घर दबिश देने पहुंचा था। साथ में डायल हंड्रेड की भी टीम थी, लेकिन सिर्फ उसने सिपाहियों को बाहर ही खड़ा कर अकेले ही घर में दबिश दी और कुछ देर बाद चला गया।
आरोप है कि सुबह 6:00 बजे फिर वह पहुंचा और साजन को पकड़ कर अपने साथ ले गया, लेकिन 18000 रुपये लेकर 2 घंटे बाद उसे छोड़ दिया। मामले की शिकायत एसएसपी तक पहुंची तो उन्होंने सीओ से जांच कराई। जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद आरोपी सिपाही के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम व रंगदारी मांगने समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर कर्नलगंज ने बताया कि उसे रविवार को वाराणसी स्थित भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कोर्ट में पेश किया जाएगा।
कुछ दिनों पहले भी आया था ऐसा ही मामला
वैसे क्राइम ब्रांच में तैनात पुलिसकर्मियों पर अवैध गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप का यह पहला मामला नहीं है। कुछ दिनों पहले भी दारागंज से शराब के साथ पकड़े गए युवक को क्राइम ब्रांच के तीन सिपाहियों ने रुपये लेकर छोड़ा था, जिसकी शिकायत मिलने के बाद अफसरों ने नाराजगी भी जताई थी। हालांकि, बाद में मामला रफा-दफा कर दिया गया।