फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   thailand tour packages: after nepal, now irctc will travel to thailand

thailand tour packages : नेपाल के बाद अब थाईलैंड का सफर कराएगा आईआरसीटीसी

Tue, 07 Jun 2022 12:31 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 07 Jun 2022 12:31 AM IST
सार

बीते दो वर्ष से कोविड की वजह से आईआरसीटीसी के विदेश यात्रा के सभी पैकेज निरस्त चल रहे थे। अब स्थिति में सुधार होता देख आईआरसीटीसी ने पहले नेपाल और अब थाइलैंड का पहला टूर पैकेज लांच किया है।

विज्ञापन
thailand tour packages: after nepal, now irctc will travel to thailand
थाईलैंड

विस्तार

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने नेपाल के बाद अब थाईलैंड का टूर पैकेज लांच किया है। इस दौरान आईआरसीटीसी द्वारा बैंकाक, पटाया आदि स्थानों की सैर करवाई जाएगी। यह यात्रा पैकेज कुल पांच रात एवं छह दिन का है। इसके लिए अगले माह 23 जुलाई को लखनऊ से फ्लाइट रवाना होगी। 

विज्ञापन



बीते दो वर्ष से कोविड की वजह से आईआरसीटीसी के विदेश यात्रा के सभी पैकेज निरस्त चल रहे थे। अब स्थिति में सुधार होता देख आईआरसीटीसी ने पहले नेपाल और अब थाइलैंड का पहला टूर पैकेज लांच किया है। पैकेज का शुल्क 59700 रुपये प्रति यात्री रखा गया है। 23 जुलाई से 28 जुलाई (05 रात्रि एवं 06 दिन) के इस पैकेज में पटाया में अलकजार शो, कोरल आईलैंड एव नांग नूच ट्रापिकल गार्डन, बैंकाक में जेम्स गैलरी, बैंकाक का हाफ डे सिटी टूर, चाओ प्राया क्रूज, सफारी वर्ल्ड तथा मरीन पार्क आदि का भ्रमण कराया जाएगा। इस दौरान यात्रियों को सिर्फ लखनऊ तक जाना होगा।
विज्ञापन



वहां से उन्हें ले जाने व लाने की व्यवस्था फ्लाइट द्वारा बैंकाक (थाइलैंड) वाया कोलकाता एवं वापसी की यात्रा बैंकाक से लखनऊ वाया दिल्ली की गई है। आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत सिन्हा बताते हैं कि इस हवाई यात्रा पैकेज में किराया, वीजा फीस, तीन सितारा होटलों में ठहरने की व्यवस्था एवं खाने के लिए भारतीय खाने की व्यवस्था (ब्रेकफास्ट, लंच एवं डिनर) आईआरसीटीसी द्वारा की जाएगी। दो या तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य 59,700 रुपये प्रति व्यक्ति एवं एक व्यक्ति के लिए पैकेज मूल्य 69,850 रुपये तय किया गया है। इसकी बुकिंग आइआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed