फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   tgt pgt 2022: Advertisement for recruitment of 4163 posts of TGT-PGT released, know how many posts are there in which subject

tgt pgt 2022: टीजीटी-पीजीटी के 4163 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, जानें किस विषय में हैं कितने पद

Wed, 08 Jun 2022 10:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 08 Jun 2022 10:15 PM IST
सार

चयन बोर्ड प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी के 3539 और पीजीटी के 624 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। टीजीटी-पीजीटी की नई भर्ती के लिए चयन बोर्ड ने पिछले साल तीन से 20 दिसंबर तक ऑनलाइन माध्यम से रिक्त पदों की सूचना मांगी थी।

विज्ञापन
tgt pgt 2022: Advertisement for recruitment of 4163 posts of TGT-PGT released, know how many posts are there in which subject
Teacher Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) और प्रवक्ता (पीजीटी) के 4163 पदों पर भर्ती के लिए बृहस्पतिवार को विज्ञापन जारी कर दिया। टीजीटी-पीजीटी भर्ती-2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया नौ जून से शुरू होने जा रही है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन तीन जुलाई और पूरी तरह से भरे गए फॉर्म नौ जुलाई तक स्वीकार किए जाएंगे, जबकि ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि पांच जुलाई निर्धारित की गई है।

विज्ञापन



चयन बोर्ड प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी के 3539 और पीजीटी के 624 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। टीजीटी-पीजीटी की नई भर्ती के लिए चयन बोर्ड ने पिछले साल तीन से 20 दिसंबर तक ऑनलाइन माध्यम से रिक्त पदों की सूचना मांगी थी। जिला विद्यालय निरीक्षकों ने टीजीटी के 4500 और पीजीटी के 850 रिक्त पदों की सूचना चयन बोर्ड को प्रेषित की थी। इसके बाद रिक्त पदों का सत्यापन कराया गया था, ताकि चयन के बाद अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए भटकना न पड़े। 
विज्ञापन



चयन बोर्ड ने सुपीम कोर्ट के आदेश पर टीजीटी-पीजीटी 2021 की भर्ती छह माह में पूरी की थी। हालांकि परिणाम जारी होने के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए भटकना पड़ा। बाद में चयन बोर्ड को नए पदों का अधियाचन मिला, तब 2021 के चयनित अभ्यर्थियों को समायोजित किया गया। समायोजन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब बोर्ड ने नई भर्ती का विज्ञापन जारी किया है और इसी वजह से पदों की संख्या भी कम हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदी और अंग्रेजी में टीजीटी के सर्वाधिक पद
चयन बोर्ड की ओर से जारी शिक्षक भर्ती के विज्ञापन में हिंदी और अंग्रेजी विषय के टीजीटी के सर्वाधिक 577-577 पद शामिल हैं। विज्ञान में 540 और गणित में 533 पद हैं। पीजीटी के 18 विषयों में सर्वाधिक 85 पद हिंदी विषय के हैं। वहीं, टीजीटी बालक वर्ग में 3213 एवं बालिक वर्ग में 326 और पीजीटी बालक वर्ग में 549 एवं बालिका में 75 पद हैं। 


अब प्रधानाचार्य भर्ती का इंतजार
चयन बोर्ड ने टीजीटी-पीजीटी की नई भर्ती का विज्ञापन तो जारी कर दिय लेकिन प्रधानाचर्य एवं प्रधानाध्यापक के रिक्त पदों पर भर्ती का अभ्यर्थियों को इंतजार है। प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापक के 1918 पदों पर भर्ती होनी है। चयन बोर्ड को इन पदों का अधियाचन भी मिल चुका है। इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने के लिए बोर्ड को अब शासन से दिशा-निर्देश मिलने का इंतजार है।

किस विषय में कितने पद

टीजीटी के पदों की संख्या

अंग्रेजी - 557
हिंदी - 557
विज्ञान - 540
गणित - 533
सामाजिक विज्ञान - 383
संस्कृत - 291
गृह विज्ञान - 179
शारीरिक शिक्षा - 170
कला - 148
वाणिज्य - 38
संगीत गायन - 23
कृषि - 47
जीव विज्ञान - 50
उर्दू - 13
संगीत वादन  - 10

पीजीटी के पदों की संख्या
हिंदी 85
नागरिक शास्त्र - 35
भौतिक विज्ञान - 40
रसायन विज्ञान - 39
जीव विज्ञान - 50
भूगोल - 52
गणित - 22
अंग्रेजी - 76
समाजशास्त्र - 24
अर्थशास्त्र - 60
इतिहास - 21
कृषि - 12
शिक्षाशास्त्र - 10
मनोविज्ञान - 12
संस्कृत - 52
कला - 14
वाणिज्य - 14
गृह विज्ञान - 6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed