{"_id":"64c225c4162bf92c9608d563","slug":"tgt-2011-interview-will-be-held-after-formation-of-new-commission-up-government-has-filed-an-affidavit-and-as-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : नए आयोग के गठन के बाद होगा TGT-2011 का साक्षात्कार, UP सरकार ने हलफनामा दाखिल कर दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : नए आयोग के गठन के बाद होगा TGT-2011 का साक्षात्कार, UP सरकार ने हलफनामा दाखिल कर दिया आश्वासन
Thu, 27 Jul 2023 01:37 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 27 Jul 2023 01:37 PM IST
सार
याची की ओर से कहा गया कि माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से जीव विज्ञान विषय में टीजीटी शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन निकाला गया था। लंबी लड़ाई के बाद 2016 में लिखित परीक्षा कराई गई, लेकिन इसके बाद भर्ती प्रक्रिया के तहत साक्षात्कार नहीं कराया गया।
विज्ञापन
UPSESSB
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट में यूपी सरकार ने हलफनामा दाखिल कर यह बताया है कि नए आयोग के गठन के बाद टीजीटी-2011 भर्ती प्रक्रिया में साक्षात्कार कराया जाएगा। सरकार के इस आश्वासन के बाद कोर्ट ने याचिका को निस्तारित कर दिया। यह आदेश न्यायमूर्ति विकास बुधवार ने इंद्र पाल व दो अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है।
विज्ञापन
याची की ओर से कहा गया कि माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से जीव विज्ञान विषय में टीजीटी शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन निकाला गया था। लंबी लड़ाई के बाद 2016 में लिखित परीक्षा कराई गई, लेकिन इसके बाद भर्ती प्रक्रिया के तहत साक्षात्कार नहीं कराया गया। कोर्ट ने इस मामले में यूपी सरकार से जानकारी मांगी थी।
विज्ञापन
सरकारी अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि सरकार नए आयोग के गठन में लगी है। नए आयोग के गठन के बाद ही नियमों के तहत इस भर्ती प्रक्रिया का साक्षात्कार कराया जाएगा। यूपी सरकार के इस आश्वासन के बाद कोर्ट ने याचिका को निस्तारित कर दिया।
विज्ञापन